scorecardresearch
 
Advertisement

NEET UG Paper Leak Row Live: NTA ने NEET पेपर लीक के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय पर ठीकरा फोड़ा, दी ये दलील

अनीषा माथुर | नई दिल्ली | 29 मई 2026, 2:03 PM IST

NEET Supreme Court Hearing Live Updates: नीट परीक्षा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हो रही है. नीट (NEET-UG 2026) मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बीच NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने अपना आधिकारिक हलफनामा दाखिल कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम से सबसे तेज और सटीक लाइव अपडेट्स पढ़‍िए aajtak.in पर.

NTA ने NEET पेपर लीक पर क्या कहा? NTA ने NEET पेपर लीक पर क्या कहा?

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 (NEET-UG) का पेपर लीक विवाद अब देश की सर्वोच्च अदालत की दहलीज पर है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ आज उन याचिकाओं पर महासुनवाई कर रही है, जिसने पूरे देश के परीक्षा सिस्टम को हिलाकर रख दिया है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को कड़ी फटकार लगाते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की थी कि 'यह दुखद है कि NTA ने पिछले अनुभवों से कोई सबक नहीं सीखा'.

अब दोपहर एक बजे के करीब एनटीए ने अपना हलफनामा कोर्ट में पेश क‍िया. हलफनामे (Affidavit) की एक खास लाइन में NTA ने सीधे तौर पर खुद को बचाते हुए 'पेन एंड पेपर' (ओएमआर) मोड का ठीकरा स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) पर फोड़ दिया है.

एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट से साफ-साफ कहा है कि "नीट (UG) 2026 को 'पेन और पेपर' मोड में सिर्फ इसलिए कराया गया क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय और एनएमसी (NMC) की योजना/नियम ही ऐसा कहते हैं. बाकी हमारे जितने भी बड़े एग्जाम्स हैं, वे सब हम पहले से ही कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करा रहे हैं. एनटीए ने हाई-लेवल कमिटी की निगरानी में बड़े सुधारों का दावा किया. एनटीए ने अपने हलफनामा में साफ किया है कि इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन समिति (HLCE) की सिफारिशों को समयबद्ध तरीके से लगातार लागू किया जा रहा है.

बता दें कि यह लड़ाई अब सिर्फ चंद नंबरों की नहीं, बल्कि भारत के 22.7 लाख से ज्यादा छात्रों और उनके रात-दिन जागते माता-पिता के भरोसे की है. मेडिकल एसोसिएशंस (FAIMA और UDF) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एनटीए को पूरी तरह भंग करने या इसके शीर्ष प्रशासनिक ढांचे में आमूलचूल बदलाव करने की मांग की है. छात्रों का आरोप है कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स पर जो 'गेस पेपर' घूम रहे थे, वे परीक्षा के असली प्रश्नपत्र से 100 से अधिक सवालों में हूबहू मैच कर रहे थे.

इस चौतरफा विफलता के बीच, केंद्र सरकार 21 जून को होने वाले री-टेस्ट को 'फूलप्रूफ' बनाने के लिए हाथ-पांव मार रही है. प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार नागरिक प्रशासन से इतर 'भारतीय वायुसेना (IAF)' के विमानों का इस्तेमाल करने और परीक्षा केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों (CRPF/CISF) को तैनात करने जैसे असाधारण सुरक्षा चक्र पर विचार चल रहा है. सीबीआई अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर और नासिक सहित कई शहरों से 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. आज कोर्ट रूम नंबर-1 से आने वाला हर एक निर्देश यह तय करेगा कि देश में परीक्षाओं की शुचिता बचेगी या वेंडर्स और लीक सिंडिकेट्स का राज चलेगा. 

2:03 PM (6 घंटे पहले)

NEET: 3.2 लाख छात्रों ने री-टेस्ट के लिए बदला अपना परीक्षा केंद्र  

Posted by :- Mansi Mishra

इस बीच प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज है; परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को देखते हुए एनटीए ने छात्रों को सेंटर बदलने का विकल्प दिया था, जिसके तहत अब तक 3.2 लाख से अधिक छात्रों ने अपने परीक्षा केंद्रों में बदलाव के लिए आवेदन किया है. कोर्ट आज इस नए सुरक्षा प्रबंध पर भी विचार कर सकता है.
 

2:03 PM (6 घंटे पहले)

 पेरेंट्स का पक्ष: कोर्ट कचहरी के बीच पिस रहे बच्चे

Posted by :- Mansi Mishra

aajtak.in से बातचीत में अभिभावकों ने कहा कि एनटीए के इस क्राइसिस कैलेंडर (जैसे UGC-NET कैंसिलेशन और नीट विवाद) ने बच्चों को भारी मानसिक अवसाद में धकेल दिया है. पेरेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि तारीख पर तारीख देने के बजाय आज ही आर-पार का फैसला किया जाए.
 

1:49 PM (6 घंटे पहले)

NEET: क्वेश्चन पेपर के लिए 'डिजिटल लॉकिंग' सिस्टम की मांग

Posted by :- Mansi Mishra

अदालत के भीतर परीक्षा प्रणाली में तकनीकी सुधारों को लेकर भी बहस छिड़ गई है. वकीलों ने मांग की है कि बैंकों की तिजोरियों और निजी ट्रकों के भरोसे प्रश्नपत्र छोड़ने के बजाय 'डिजिटल लॉकिंग' और अंतिम 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर ही पेपर प्रिंट करने की आधुनिक तकनीक (Just-in-Time Printing) अनिवार्य की जाए. 

1:48 PM (6 घंटे पहले)

NEET SC Hearing: व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर घूम रहे 'गेस पेपर्स' का सबूत कोर्ट में पेश

Posted by :- Mansi Mishra

बता दें कि याचिकाकर्ताओं ने कस्टडी सेंटर्स से पेपर लीक होने के डिजिटल सबूत और मीडिया रिपोर्ट्स सुप्रीम कोर्ट के सामने रखे हैं. दलील दी गई है कि परीक्षा से कई दिन पहले ही टेलीग्राम के एन्क्रिप्टेड चैनलों पर असली प्रश्नपत्र के 100 से अधिक सवाल हूबहू लीक कर दिए गए थे, जिसे एनटीए ने शुरुआत में अनदेखा किया.

Advertisement
1:34 PM (6 घंटे पहले)

NTA का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा दांव, 'पेन-पेपर' मोड के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और NMC को ठहराया जिम्मेदार!

Posted by :- Mansi Mishra

नीट पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की है. हलफनामे में एनटीए ने सीधे तौर पर कहा है कि नीट-यूजी 2026 परीक्षा को पारंपरिक 'पेन और पेपर' (ओएमआर) मोड में केवल इसलिए आयोजित किया गया था, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की योजना (Scheme) के नियम यही तय करते हैं.
 

1:33 PM (6 घंटे पहले)

होगा ऐसे सेफ नीट, एनटीए ने ग‍िनाए और भी इंतजाम 

Posted by :- Mansi Mishra

सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन: एनटीए के मुताबिक, आगामी परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों को 'OPS-ट्रैक्ड' वाहनों में ले जाया जाएगा, जिन पर एक अनोखा और ट्रेस करने योग्य वॉटरमार्क आइडेंटिफायर होगा.

AI और अर्धसैनिक बल: परीक्षा हॉल एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से एआई-असिस्टेड सीसीटीवी (AI-assisted CCTV) निगरानी में काम करेंगे, जहां हर छात्र का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा और सेंटर्स पर 50 से अधिक जैमर्स एक्टिव रहेंगे.

ग्राउंड कोऑर्डिनेशन: री-एग्जामिनेशन को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए एनटीए ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों (Chief Secretaries), डीजीपी (DGPs), जिलाधिकारियों (DMs) और डाक विभाग के साथ एक व्यापक और कड़ा प्रशासनिक तालमेल स्थापित किया है.
 

1:28 PM (6 घंटे पहले)

21 जून के री-टेस्ट के लिए रहेगा कड़ा पहरा 

Posted by :- Mansi Mishra

एनटीए ने कोर्ट को ये भरोसा दिलाने की भी कोश‍िश की है कि ये नीट का रीटेस्ट 21 जून को कड़े पहरे में होगा. इसमें मुख्य सचिवों, DGPs और जिलाधिकारियों के साथ हाई-लेवल तालमेल है. पेपर लीक विवाद के बाद आगामी 21 जून 2026 को होने वाले री-टेस्ट को लेकर एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को अपनी तैयारियों का पूरा ब्योरा दिया है. ऊपर वाले अपडेट में पढ़ें- क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम. 
 

1:26 PM (6 घंटे पहले)

हमने बैंक तिजोरियों पर सख्त पहरा रखा

Posted by :- Mansi Mishra

एनटीए ने यह भी बताया कि 27 अप्रैल 2025 को ही कस्टोडियन बैंकों द्वारा प्रश्नपत्रों के ट्रंक प्राप्त करने और उन्हें सुरक्षित रखने के संबंध में कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए थे, जिसमें इंडिया पोस्ट द्वारा हर शहर में एक नोडल अधिकारी नामित करना और सीसीटीवी के जरिए मजबूत निगरानी रखना शामिल है.
 

1:26 PM (6 घंटे पहले)

NTA ने कहा- हमने बनाया नया सुरक्षा ढांचा

Posted by :- Mansi Mishra

एनटीए ने कोर्ट को ये भी बताया कि पिछले साल 17 अप्रैल को हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षा से पहले, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद के कड़े सुरक्षा उपायों का एक विस्तृत सेट तैयार किया गया था. प्रश्नपत्र सेट करने और उनकी जांच (Vetting) के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) को संस्थागत रूप दे दिया गया है. इसके अलावा टेस्टिंग-सेंटर एलोकेशन पॉलिसी और मल्टी-लेयर इंटीग्रिटी प्रोटोकॉल को भी पूरी तरह ऑपरेशनल कर दिया गया है.
 

Advertisement
1:22 PM (7 घंटे पहले)

NEET Supreme Court live: डॉ. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें लागू 

Posted by :- Mansi Mishra

एनटीए ने हाई-लेवल कमिटी की निगरानी में बड़े सुधारों का दावा किया. एनटीए ने अपने हलफनामा में साफ किया है कि इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन समिति (HLCE) की सिफारिशों को समयबद्ध तरीके से लगातार लागू किया जा रहा है.
 

1:18 PM (7 घंटे पहले)

NEET Supreme Court: NTA ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

Posted by :- Mansi Mishra

NTA ने अपने हलफनामे में कहा है कि 'हर परीक्षा की साख बचाने के लिए हम प्रतिबद्ध' हैं. नीट पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना विस्तृत जवाब (एफिडेविट) दाखिल कर दिया है. एनटीए ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वह अपने पाले में आने वाली हर परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. एजेंसी ने कहा कि वह इस दिशा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है.
 

12:42 PM (7 घंटे पहले)

NEET NTA Hearing live: क्या टल जाएगी 21 जून को होने वाली री-एग्जामिनेशन?

Posted by :- Mansi Mishra

लाखों उम्मीदवारों और चिंतित पेरेंट्स की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सुप्रीम कोर्ट 21 जून को होने वाले री-टेस्ट की तारीख में कोई बदलाव करेगा. कुछ याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि जब तक पूरे सिस्टम की न्यायिक जांच (Court-monitored probe) पूरी नहीं हो जाती, तब तक दोबारा परीक्षा कराना जल्दबाजी होगी.

12:12 PM (8 घंटे पहले)

NEET SC Hearing: सीबीआई (CBI) सौंप सकती है अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट

Posted by :- Mansi Mishra

शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) आज सुप्रीम कोर्ट को अपनी शुरुआती जांच का ब्योरा दे सकती है. सीबीआई ने कोर्ट को सूचित किया है कि दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, नासिक और लातूर से पकड़े गए 13 आरोपियों से पूछताछ में पेपर लीक के वास्तविक स्रोत (Source) का पता लगा लिया गया है.

12:11 PM (8 घंटे पहले)

NEET Hearing: लीक रोकने के लिए वायुसेना के इस्तेमाल पर पीएम मोदी की नजर

Posted by :- Mansi Mishra

अदालती कार्यवाही के बीच सरकारी सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हाई-लेवल बैठक में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का रूट-मैप तैयार किया गया है. इस 'हवाई सुरक्षा चक्र' पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीटो के बाद लिया जाएगा. 

Advertisement
12:10 PM (8 घंटे पहले)

NEET: पेन-पेपर मॉडल छोड़ 'कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट' (CBT) कराने की गुहार

Posted by :- Mansi Mishra

छात्रों की तरफ से पेश वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि नीट-यूजी को पारंपरिक पेन-पेपर और ओएमआर मोड से हटाकर पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मॉडल पर शिफ्ट किया जाए. उनका तर्क है कि कॉपियों और प्रश्नपत्रों के भौतिक परिवहन (Physical Transportation) के दौरान ही लीक माफिया सबसे ज्यादा सक्रिय होता है. 

12:09 PM (8 घंटे पहले)

 NEET SC Hearing: मेडिकल एसोसिएशंस की बड़ी मांग, 'NTA को पूरी तरह भंग करो'

Posted by :- Mansi Mishra

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) के वकीलों ने कोर्ट रूम में दलील दी है कि एनटीए अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुका है. याचिका में मांग की गई है कि इस अक्षम एजेंसी को हटाकर एक अत्यधिक उन्नत, स्वायत्त और तकनीकी रूप से सुदृढ़ नया परीक्षा निकाय गठित किया जाए.  

12:08 PM (8 घंटे पहले)

NEET SC Hearing: NTA को आज सौंपनी है 2024 के सुधारों पर कंप्लायंस एफिडेविट

Posted by :- Mansi Mishra

 सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को सख्त निर्देश दिया था कि वह आज (29 मई) तक कोर्ट में हलफनामा दायर कर यह बताए कि 2024 के पेपर लीक विवाद के बाद गठित की गई इसरो के पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों और अदालती निर्देशों को लागू करने के लिए उसने क्या ठोस कदम उठाए. आज कोर्ट इस एफिडेविट की समीक्षा करेगा. 

Advertisement
Advertisement