scorecardresearch
 

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को मिला बड़ा इनाम, द हंड्रेड में एंट्री कर रचा इतिहास

इंग्लैंड की 100 गेंदों वाली लीग 'द हंड्रेड' का नया सीजन 21 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक चलेगा. इस लीग में पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान भी हिस्सा लेंगी. फातिमा सना फिलहाल विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग ले रही हैं.

Advertisement
X
पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना द हंड्रेड में खेलेंगी. (Photo: Reuters)
पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना द हंड्रेड में खेलेंगी. (Photo: Reuters)

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. फातिमा को इंग्लैंड की प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) के विमेंस एडिशन के लिए चुना गया है. गुरुवार (18 जून) को हुए वाइल्डकार्ड ड्राफ्ट में बर्मिंघम फीनिक्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. पहली बार किसी पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी को ये उपलब्धि हासिल हुई है. 

22 वर्षीय फातिमा सना को बर्मिंघम फोनिक्स ने चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में साइन किया है. यह स्थान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लूसी हैमिल्टन के हटने के बाद खाली हुआ था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए उन्हें टूर्नामेंट से वापस बुला लिया था.

फातिमा सना का चयन ऐसे समय में हुआ है जब वह शानदार फॉर्म में हैं. महिला टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए थे., इसके बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 16 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान यह मुकाबला दो विकेट से हार गया, लेकिन फातिमा सना  के ऑलराउंड प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को श्रीकांत ने बताया 'भगवान का बेटा', बोले- सचिन से तुलना नहीं, बनेगा भारत का मैच विनर

Advertisement

माना जा रहा है कि इसी प्रदर्शन ने द हंड्रेड की फ्रेंचाइजीज का ध्यान उनकी ओर खींचा. फातिमा सना का चयन सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पाकिस्तान महिला क्रिकेट के लिए भी ऐतिहासिक क्षण है. अब तक कोई भी पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी द हंड्रेड का हिस्सा नहीं बन सकी थी. ऐसे में फातिमा ने एक नई राह खोल दी है. उनकी एंट्री से यह भी साबित हुआ है कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर अब दुनिया की बड़ी फ्रेंचाइजी लीगों में अपनी जगह बनाने लगी हैं.
यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को सफलता नहीं, नाकामी के लिए करो तैयार', पैडी अप्टन ने बेबी बॉस को दी कड़ी चेतावनी

फातिमा सना इस साल द हंड्रेड में कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली तीसरी पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं. उनसे पहले उस्मान तारिक को बर्मिंघम फोनिक्स ने अपनी टीम में शामिल किया था, जबकि मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद सनराइजर्स लीड्स की ओर से खेलेंगे. अबरार अहमद को मार्च में हुई नीलामी में 1.90 लाख पाउंड की बड़ी रकम में खरीदा गया था.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बढ़ती मौजूदगी ने उन अटकलों को भी शांत किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि नए टीम ऑनर्स की एंट्री के बाद उन्हें अवसर कम मिलेंगे. फातिमा सना को द हंड्रेड में न्यूनतम 15,000 पाउंड (18.72 लाख रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. हालांकि उनका पूरा सीजन खेलना अभी तय नहीं माना जा रहा क्योंकि पाकिस्तानR महिला टीम को 23 जुलाई से 4 अगस्त तक श्रीलंका दौरे पर मुकाबले खेलने हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement