scorecardresearch
 

डेविड वॉर्नर ने पत्नी का स्विम सूट पहनकर मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डेविड वॉर्नर अपनी पत्नी कैंडिस वॉर्नर का स्विम सूट पहने हुए हैं.

Advertisement
X
David Warner with his Wife Candice
David Warner with his Wife Candice

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर लगातार धमाल मचा रहे हैं. वॉर्नर ने बेटी के कहने पर हाल ही में अपना टिकटॉक अकाउंट बनाया है. वॉर्नर अपने वीडियो इस पर शेयर कर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं.

डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डेविड वॉर्नर अपनी पत्नी कैंडिस वॉर्नर का स्विम सूट पहने हुए हैं.

वीडियो में पहले तो डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जर्सी में खड़े होते हैं और पीछे उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर स्विम सूट पहनकर बोट चला रही हैं. थोड़ी देर बाद डेविड वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम की जर्सी पहने दिखती हैं और डेविड वॉर्नर स्विम सूट में बोट चला रहे हैं.

सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस के वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है. वॉर्नर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-मंडे मैडनेस, आइसोलेशन में.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@davidwarner31) on

बता दें कि इससे पहले डेविड वॉर्नर ने एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में डेविड वॉर्नर अपनी सबसे छोटी बेटी इस्ला को डांस सिखा रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by (@davidwarner31) on

वीडियो में डेविड वॉर्नर अपनी 10 महीने की बेटी के पैर पकड़कर उन्हें डांस करा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए वॉर्नर ने इसके कैप्शन में लिखा, 'बेचारी इस्ला'.

33 साल के डेविड वॉर्नर ने हाल ही में बड़ी बेटी के कहने पर टिकटॉक अकाउंट बनाया है और वो मजेदार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में वॉर्नर को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी दोबारा मिली थी. आईपीएल को कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement