scorecardresearch
 

ब्रैंडन मैक्कुलम को सताई बेन स्टोक्स की चिंता, लेकिन क्या बची रहेगी कप्तानी? नाइट क्लब विवाद के बीच दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुल ने कहा कि उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स की चिंता है. हाल ही में एक नाइट क्लब विवाद के बाद स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम से बाहर किया गया है.

Advertisement
X
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने बेन स्टोक्स के लिए चिंता जताई (Photo: Reuters)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने बेन स्टोक्स के लिए चिंता जताई (Photo: Reuters)

इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने कहा है कि हाल ही में हुए नाइट क्लब विवाद के बाद उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स की चिंता है, लेकिन उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि स्टोक्स भविष्य में इंग्लैंड की कप्तानी जारी रखेंगे या नहीं.

बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को टीम के निर्धारित आधी रात के कर्फ्यू का उल्लंघन करने और एक नाइट क्लब घटना से जुड़े होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झगड़ा इंग्लिश प्रीमियरशिप क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी से जुड़ा था. बताया जा रहा है कि उस खिलाड़ी ने गस एटकिंसन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन बीच-बचाव कर रहे ECB के सुरक्षा गार्ड को मुक्का लग गया. 

मैक्कुलम ने कहा कि जब उन्हें घटना के बारे में पता चला तो पहले वे हैरान हुए, फिर नाराज हुए, लेकिन बाद में उनकी भावना चिंता में बदल गई, खासकर स्टोक्स के लिए.

यह भी पढ़ें: बेन स्टोक्स पर बड़ा एक्शन तय... कप्तानी जाएगी या करियर खत्म? इंग्लैंड में मचा हड़कंप

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता स्टोक्स का समर्थन करना और उनकी भलाई सुनिश्चित करना है. कोच ने बतौर कप्तान स्टोक्स के भविष्य पर कोई स्पष्ट समर्थन नहीं दिया. उन्होंने कहा कि फिलहाल ध्यान स्टोक्स की स्थिति और उनके समर्थन पर है, जबकि कप्तानी से जुड़े फैसले बाद में लिए जाएंगे.

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की जगह जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को इंग्लैंड के दल में शामिल किया गया है. नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के लिए कड़ा फैसला लेते हुए स्टोक्स और एटकिंसन को बाहर रखा है. इस बीच, दूसरे टेस्ट में 17 जून को न्यूजीलेंड के खिलाफ इंग्लैंड की कप्तानी पूर्व कप्तान जो रूट करेंगे.

यह मामला इसलिए भी संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि स्टोक्स पहले भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और 2021 में क्रिकेट से ब्रेक लेने के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement