scorecardresearch
 

दाईं जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के चलते हुए दौरे से बाहर, संजू सैमसन लेंगे उनकी जगह

जिम्बाब्वे के खिलाफ विषम परिस्थितियों के बावजूद शतक लगाकर टीम इंडिया को पहले वनडे में जीत दिलाने वाले अंबाती रायडू चोट की वजह से जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
X
अंबाती रायडू (फाइल फोटो)
अंबाती रायडू (फाइल फोटो)

जिम्बाब्वे के खिलाफ विषम परिस्थितियों के बावजूद शतक लगाकर टीम इंडिया को पहले वनडे में जीत दिलाने वाले अंबाती रायडू चोट की वजह से जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं.


चोटिल रायडू की जगह टीम में संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस खबर की पुष्टि की है. मेडिकल टीम के मुताबिक अंबाती रायडू को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में चोट लगी थी.


रायडू को दाहिने पैर की जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी है. चोट से उबरने में रायडू को दो से तीन हफ्ते का समय लगेगा. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के मुताबिक चयन समिति ने संजू सैमसन को रायडू की जगह दौरे पर भेजने का निर्णय लिया है.


इस दौरे के पहले वनडे में ही जहां बाकी खिलाड़ी रन बनाने के लिए जद्दोजहद करते रहे वहीं रायडू ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई. उन्होंने 124 रनों की नाबाद पारी खेली.

Advertisement
Advertisement