scorecardresearch
 

डिविलियर्स धरती के बेस्ट क्रिकेटर: गिलक्रिस्ट

क्या आप जानते हैं कि धरती का सबसे कीमती क्रिकेट खिलाड़ी कौन है. इससे पहले कि आप जवाब दें, जान लें कि हम यहां कमाई की बात नहीं कर रहे हैं. हम तो बात कर रहे हैं क्रिकेट के हुनर की.

Advertisement
X
एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स

क्या आप जानते हैं कि धरती का सबसे कीमती क्रिकेट खिलाड़ी कौन है. इससे पहले कि आप जवाब दें, जान लें कि हम यहां कमाई की बात नहीं कर रहे हैं. हम तो बात कर रहे हैं क्रिकेट के हुनर की. और इस पैमाने पर बकौल महान साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स की तारीफों के पुल बांधते हुए गिलक्रिस्ट ने उन्हें मोस्ट वैल्युएबल क्रिकेट ऑन प्लेनेट करार दिया.

क्यों हैं डिविलियर्स बेस्ट
विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में छठे स्थान पर और 52 शिकार के साथ सबसे सफल विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने कहा, डिविलियर्स दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है. उसकी विविधता असाधारण है और उसे देखना शानदार है. उन्होंने कहा, वह नयापन लेकर आता है. वह धीमा और आक्रामक, दोनों तरह का खेल दिखा सकता है. इसके अलावा वह विकेटकीपिंग भी कर सकता है. साथ ही वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक भी है और हाल में गेंदबाजी करते हुए उसने कुछ विकेट भी हासिल किए हैं. वह टीम की अगुआई काफी अच्छे तरीके से करता है, इसलिए मुझे लगता है कि फिलहाल वह सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है.

डिविलयर्स रेकॉर्ड बुक में
डिविलियर्स तीसरी बार विश्व कप में हिस्सा लेंगे. वह अब तक 175 वनडे में 7210 रन बना चुके हैं, जिसमें 18 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 56 वनडे में टीम की अगुआई की जिसमें से उसने 31 मैच जीते. उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 88 शिकार भी किए.

Advertisement

कोहली और धोनी भी गिल्ली की लिस्ट में
गिलक्रिस्ट ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्श और डेविड वार्नर गहरा असर छोड़ेंगे. जबकि उनका मानना है कि भारत के महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

इनपुट भाषा से

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement