scorecardresearch
 
Advertisement
आईपीएल 2026

'मैंने उसे ज्यादा देखा नहीं…', वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्यों बोले कपिल देव?

Vaibhav Sooryavanshi
  • 1/8

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में सबसे बड़ा सरप्राइज बनकर उभरे हैं. महज 15 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस ओपनर ने 10 मैचों में 404 रन ठोककर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए यह बहस तेज हो गई है कि क्या उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए.
(Photo: BCCI)

vaibhav sooryavanshi
  • 2/8

हालांकि क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 में विजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव से वैभव सूर्यवंशी पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद सधे हुए अंदाज में प्रतिक्रिया दी. कपिल देव ने साफ कहा कि वह रोजाना क्रिकेट फॉलो नहीं करते, इसलिए इस पर ठोस राय देना सही नहीं होगा.
(Photo: BCCI)

kapil dev
  • 3/8

कपिल देव ने रविवार (3 मई) को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं उसे ज्यादा देख नहीं पाया हूं. टीवी पर जो दिखता है, वही मैं भी देखता हूं. ऐसे में बिना पूरी जानकारी के कोई राय देना ठीक नहीं है.'
(Photo: PTI)

Advertisement
sunil gavaskara and kapil dev
  • 4/8

कपिल देव ने आगे यह भी जोड़ा कि इस तरह के खिलाड़ियों पर बेहतर विश्लेषण सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और हर्षा भोगले जैसे एक्सपर्ट ही कर सकते हैं. हालांकि, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन खुद उनकी कहानी बयां कर रहा है.
(Photo: PTI)

vaibhav sooryavanshi
  • 5/8

वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों में शतक लगाया. यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक रहा.
(Photo: AP)

vaibhav sooryavanshi
  • 6/8

सबसे खास बात यह है कि वैभव सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी डर के बल्लेबाजी की है. जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज भी उनके सामने फीके नजर आए. कमिंस ने तो यहां तक कह दिया कि वैभव उनके 'नए फेवरेट खिलाड़ी' हैं.
(Photo: BCCI)

vaibhav sooryavanshi
  • 7/8

यह सफलता अचानक नहीं आई. पिछले आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने अपनी क्षमता का संकेत दे दिया था. इसके बाद अंडर-19 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने लगातार रन बनाए और आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.
(Photo: ICC/Getty Images)

vaibhav sooryavanshi
  • 8/8

वैभव सूर्यवंशी की यह फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के लिए भी बड़ी ताकत बन गई है. राजस्थान रॉयल्स इस समय पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा चुकी है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? चयनकर्ताओं के लिए यह आसान फैसला नहीं होगा, लेकिन जिस तरह से यह युवा बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहा है, उसे नजरअंदाज करना भी मुश्किल होता जा रहा है.
(Photo: CREIMAS)

Advertisement
Advertisement