scorecardresearch
 
Advertisement

एशियन गेम्स में महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चीन को हराकर 44 साल बाद जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, चीन को हराकर 44 साल बाद जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में मजबूत चीनी टीम को 1-0 से हराकर 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और खिलाड़ियों के घरों पर दिवाली से पहले ही दिवाली जैसी रौनक देखने को मिल रही है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना उस चीन से था जो विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर है और मौजूदा एशियाई चैंपियन है.

Advertisement
Advertisement