एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने 114 मेडल जीतकर इतिहास रचा है. खिलाड़ियों ने अपनी सफलता और संघर्ष की कहानियां साझा कीं. 90 प्रतिशत पैरालाइज होने के बावजूद टेबल टेनिस से नई जिंदगी पाने वाले एथलीट ने देश के लिए दो मेडल जीते. खिलाड़ियों ने कहा कि यह नया भारत है और आने वाले समय में मेडल की संख्या और बढ़ेगी. उन्होंने दिव्यांग युवाओं को जीवन में कभी हार न मानने की सलाह दी.