एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए रविवार का दिन मिला-जुला रहा. जहां एक तरफ बैडमिंटन कोर्ट से निराशाजनक खबर आई, वहीं दूसरी तरफ स्क्वॉश और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया. स्क्वॉश के सिंगल्स मुकाबलों में भारत को दोहरी और ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है. पुरुष और महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबलों में भारत के अभय सिंह और अनाहत सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए.