scorecardresearch
 
Advertisement

एशियन गेम्स: सुरुचि और कमलजीत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, भारत को मिला दूसरा स्वर्ण

एशियन गेम्स: सुरुचि और कमलजीत ने शूटिंग में जीता गोल्ड, भारत को मिला दूसरा स्वर्ण

जापान के नागोया में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है. आज के दिन की शुरुआत भारतीय निशानेबाजों ने बेहद शानदार तरीके से की है. 10 मीटर मिक्स्ड एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के सुरूच सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और सटीक निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. यह इन खेलों में भारत का शूटिंग की स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक है, जबकि कुल मिलाकर यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है.

Advertisement
Advertisement