आजकल देश से दुनिया तक चंद्रयान 3 की कामयाबी के चर्चे खूब हैं. जिस तरह से चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की, उसके बाद तो भारत को बोलबाला हो गया है. अब प्रज्ञान रोवर चांद पर अपना काम कर रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह से तस्वीरें वायरल हो रही हैं, एक तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि रोवर प्रज्ञान ने चांद पर एक देवी की मूर्ति खोज ली है. आखिर क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई, जानिए.