scorecardresearch
 
Advertisement

सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आज सावन का अंतिम सोमवार है... सावन के आखिरी सोमवार को लेकर देशभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है... सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं... हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज रहे हैं... भक्त बेलपत्र, दूध और जल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रहे हैं... सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है... बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं... आस्था और भक्ति के इस माहौल में शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और हर कोई भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहा है...

Advertisement
Advertisement