scorecardresearch
 

आज महाअष्टमी, महागौरी की आराधना के लिए मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

नवरात्रि का आज आठवां दिन है. यूं कहें कि आज महा अष्टमी है. दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों का तांता लग गया.

Advertisement
X
महागौरी पूजन
महागौरी पूजन

नवरात्रि का आज आठवां दिन है. यूं कहें कि आज महा अष्टमी है. दिल्ली के झंडेवाला मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों का तांता लग गया.

भक्तों की लम्बी-लम्बी कतार देखने को मिली. हर कोई बस मां के दर्शन करना चाहता है. आराधना करना चाहता है.

मंदिर में भक्तों की तादाद को देखते हुए पहले से ही व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है. पुलिस भी मंदिर में तैनात है. बेरिकैटिंग की गई है.

मंदिर में भक्त बड़ी ही आसानी से मां के दर्शन कर पा रहें है. किसी तरह की कोई भगदड़ नहीं है.

कहते हैं कि घोर तपस्या की, जिसके बाद उनका शरीर पूरी तरह काला पड़ गया. ये देख जब भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए तो उनका शरीर शिव के प्रकाश से पूर्ण रूप से गौरा हो गया. जिसके बाद उन्हें कहा गया.

Advertisement

मान्यता है कि मां सीता ने भी श्री राम को पाने के लिए महागौरी की आराधना की थी.

वैसे तो नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक ही है. मां पूरे 9 दिन तक करती है. इसलिए 1 साल से लेकर 12 साल तक की कन्याओं के पांव धोए जाते हैं. उनकी पूजा की जाती है. इसके बाद कन्याओं को भोज कराया जाता है.

कहते हैं जो भी आज कराता है, उसकी हर मनोकामना मां गौरी पूरी करती हैं. उसका हर असम्भव काम सम्भव हो जाता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement