आज के भाग्य चक्र में ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे बात कर रहे हैं मंगल और राहु के संयोग से बनने वाले अंगारक योग की. बताएंगे मेष, वृषभ, मिथुन सहित सभी 12 राशियों पर इस अंगारक योग का क्या और कैसा प्रभाव पड़ता है. इसके साथ ही विभिन्न तत्वों जैसे अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल तत्व की राशियों के लिए इसके क्या नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं और उनसे बचने के लिए कौन से सरल और अचूक उपाय किए जाने चाहिए, इस पर भी चर्चा की गई है. इस वीडियो में आज का दैनिक राशिफल भी शामिल है, जिससे आप अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बना सकते हैं.