सिंह (Leo):-
Cards:- Five of Pentacles
आपकी आर्थिक रूप से अभी डावाडोल स्थिति में है.आपके कार्यों में अचानक से कई परेशानियां आ गई है.आप काफी मानसिक तनाव में है.आपके कार्य भी रुके हुए है.आपके अपने प्रिय व्यक्ति से भी रिश्ते बिगड़ चुके है.आप चारों ओर से खुद को परेशान महसूस कर रहे है.थोड़ा धैर्य रखिए और थोड़ा रुकिए.आपको सभी परिस्थितियों को अच्छे से समझना चाहिए.समाधान जरूर मिलेगा, पर पहले आपने विचारो को सकारात्मक बनाइए.कार्यों में आ रही रुकावटों के लिए किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह लीजिए. धीरे धीरे आपके सामने सभी स्थितियां स्पष्ट होने लगेंगी.आपसी बातचीत से रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश कीजिए. जल्दबाजी किसी भी कार्य में ना दिखलाएगा.धैर्य और आत्मविश्वास के साथ पुनः प्रयास कीजिए.परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी.जल्दबाजी आपके कार्यों को और उलझा देगी.धीरे धीरे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होने लगेगी.धैर्य और विश्वास रखिए.