scorecardresearch
 

Pisces horoscope today: 20 सितंबर 2021 आज का मीन राशिफल, निवेश में सतर्कता रखें, प्रलोभन से बचें

Meen Rashifal 20 September 2021: मीन (Pisces) राशि के जातक निवेश में सतर्कता और सहजता रखें. लोभ व प्रलोभन से बचें. बड़प्पन बनाए रखें.

Advertisement
X
Meen Rashifal 20 September 2021
Meen Rashifal 20 September 2021

Pisces/ Meen rashi, Aaj Ka Rashifal- मीन राशि के जातक कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा. तात्कालिक मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं. निवेश में सतर्कता और सहजता रखें. लोभ व प्रलोभन से बचें. बड़प्पन बनाए रखें. रिश्तों में असहजता रह सकती है. आय के साथ खर्च बढ़ेगा. वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. प्रस्ताव समर्थन पाएंगे. जोखिम टालें. रुटीन रखें.

धनलाभ- कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. नवीन योजनाओं मेें जल्दबाजी से बचें. लाभ और विस्तार बेहतर बना रहेगा. अधिकारी  सहायक होंगे. शासन प्रशासन से जुड़े कार्य सधेंगे.

प्रेम मैत्री- इच्छित व्यक्ति से भेंट संभव है. व्यक्तिगत निर्णय लेने में धैर्य रखें. प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें. मित्रों का साथ और विश्वास बना रहेगा. प्रियजनों की सुनें.

स्वास्थ्य मनोबल- असहजता बढ़ाने वाले कार्याें से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.  खानपान का ध्यान रखेंगे. नियम अनुशासन बनाए रखें. उत्साह से कार्य करेंगे. व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा.

शुभ अंक: 2 और 3
शुभ रंग: बादामी
आज का उपाय: चंद्रमा के एकाक्षरी मंत्र ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. शिवजी को जल चढ़ाएं. रिश्तों को सम्मान दें.
अपनी राशि से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement