scorecardresearch
 

आर्थिक राशिफल 15 सितंबर 2021: कन्या राशि वालों को जल्दबाजी से आर्थिक नुकसान, जानें अपनी राशि का हाल

Arthik Rashifal Today 15 september 2021: आर्थिक पक्ष की ओर से आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. कुछ राशियों को नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि व्यापार, निवेश और पैसों के लेन-देन के मामले में कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Advertisement
X
आर्थिक मोर्चे पर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?
आर्थिक मोर्चे पर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

मेष- लक्ष्यों के प्रति समर्पण बढ़ेगा. प्रस्तावों पर अमल बढ़ाएंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. कामकाज में प्रभावशाली रहेंगे. विरोधी शांत होंगे.

वृषभ- रुटीन कारोबारी गतिविधियों पर फोकस बनाए रखें. कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं. धैर्य से आगे बढ़ते रहें. करीबी सहयोगी होंगे. आय सामान्य रहेगी.

मिथुन- कार्य व्यापार में सबको साथ लेकर चलेंगे. लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगे. साझीदारी के प्रयास फलेंगे. जरूरी कार्याें को आज ही पूरा करें. समय प्रबंधन रखें.

कर्क- पेशेवर मामलों में बेहतर रहेंगे. कामकाजी संबंधों का लाभ उठाएंगे. निर्णय क्षमता बढ़ेगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. व्यस्तता बढ़ेगी. निवेश पर विचार करेंगे.
 
सिंह- महत्वपूर्ण मामलों में करीबी सहायक होंगे. लक्ष्यों को हासिल करेंगे. प्रियजनों से शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम तेजी से आगे बढ़ेगे. करियर कारोबार में सफलता बढ़ेगी.

कन्या- अनुशासन से कार्य करते रहेंगे. जिद और जल्दबाजी से बचें. आर्थिक मामले बेहतर होंगे. मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. भवन वाहन में रुचि लेंगे.

तुला- साख सम्मान में वृद्धि होगी. वाणिज्यिक गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे. मामले लंबित न रखें. लाभ और प्रभाव दोनों को बल मिलेगा. नवाचार बढ़ेगा.

Advertisement

वृश्चिक- संग्रह संरक्षण पर जोर रहेगा. पैतृक कार्याें में आगे रहेंगे. भाग्य पक्ष सहयोगी रहेगा. शानोशौकत से रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी.

धनु- आर्थिक गतिविधियों में आगे रहेंगे. रुके हुए कार्य बनेंगे. भाग्य वर्धक समय है. अप्रत्याशित लाभ बना सकता है. कामकाज में बेहतर रहेंगे. लक्ष्य पूरे करने में सफल होंगे.

मकर- आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. समय धैर्यपूर्वक आगे बढ़ने वाला है. प्रबंधन प्रशासन सहयोगी रहेगा. अवसरों की अधिकता बनी रहेगी. स्मार्ट डिले की नीति रखें.

कुंभ- लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. कारोबार से जुड़े मामले बनेंगे. जिम्मेदारियां को निभाएंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. पेशेवरता को महत्व देंगे.

मीन- लंबित मामलों में सक्रियता आएगी. करियर कारोबार में इच्छित सफलता अर्जित करेंगे. संबंधों का सम्मान रखेंगे. योजनागत कार्य बेहतर रहेंगे. तेजी से काम लें.

 

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement