तुला
द मून
आज का दिन आप के लिए लक्ष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनाए रख सकता है. वरिष्ठों की सीख सलाह का सम्मान करें. योजनाओं को नीति नियम के अनुसार पूरा करें. कारोबारी योजनाओं में धैर्य दिखाएं. आगे बढ़ने में आशंका बनी रह सकती है. लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव रहेगा. घर वालों के साथ बातचीत बनाए रखें.
अतिसंवेदनशीलता व लापरवाही न बरतें. जल्दी में कामकाजी कदम उठाने से बचें. सकारात्मक संदेशों का आदान प्रदान बढ़ाएं. निजी मामलों में तेजी दिखाएंगे. कारोबारी लोंगों से संपर्क संवाद में सहजता बनाए रहेंगे. व्यवसायिक नजरिए का लाभ मिलेगा. लापरवाही और भ्रम से बचकर रहेंगे. जोखिमपूर्ण कार्य न करें. अनिश्चितता में न आएं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. व्यक्तित्व साधारण रहेगा. शारीरिक मामलों में दबाव में नहीं आएं.
आर्थिक स्थिति: वाणिज्यिक स्तर सहज बना रहेगा. सहयोगियों की संख्या बढ़ेगी. व्यवस्था बनाए रखें.
रिश्ते: करीबियों की बातों को अनदेखा न करें. लोगों को जोड़ने के प्रयास बढ़ाएं. सामंजस्य रखें.