सिंह
नाइन आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए साधारण स्थिति का संकेतक है. हालातों में उलझन करने की अपेक्षा धैर्य से राह बनाने पर जोर बनाए रखें. दबाव में कार्य न करें. पूरी तैयारी के बगैर उठाए गए कदमों से लाभ प्रभावित हो सकता है. भावनात्मक तनाव अनुभव कर सकते हैं. कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास बनाए रखें. रुटीन कार्य आगे बढ़ाएं.
वर्तमान स्थितियों को लेकर अतिचिंता से बचें. बेचैन होने से कार्यगति और प्रभावित हो सकती है. वातावरण से सामंजस्य बनाए रखें. कामकाज में आलस्य बना रह सकता है. गतिशीलता बनाए रखें. धर्ताओं से सतर्कता बढ़ाएं. आसपास का वातावरण सामान्य रहेगा. लोगो से सतर्कता से संबंध बनाएं. विपक्ष के लोग सक्रियता दिखाएंगे.
स्वास्थ्य: व्यवहार में उतावली न दिखाएं. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. अनियंत्रित खानपान से बचें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में सहयोग रखें. व्यापार पर फोकस बढ़ाएं. विपक्षियों से सावधान रहें.
रिश्ते: घरवालों से बनाकर चलें. करीबियों का सहयोग पाएंगे. मन की बात कहने में हिचक रहेगी.