scorecardresearch
 

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope Today) 9 august 2022: किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जानें अपना लकी नंबर

9 august 2022 Leo Tarot Horoscope (सिंह टैरो राशिफल) Today: आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहने वाला है.आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. जो लोग अपने बिजनेस में निवेश के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा.बैंक से पैसे निकलवाने पड़ सकते है

Advertisement
X
Tarot Rashifal Today: टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन
Tarot Rashifal Today: टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

सिंह
The chariot
कार्यक्षेत्र

आज नौकरी में तरक़्क़ी मिल सकती है .राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों का दायरा विस्तृत करें. किस्मत का साथ मिलेगा. कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं. जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा साथ ही आय में भी वृद्धि होगी. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा,क्योंकि वह अपने बिजनेस की कुछ नई योजनाओं को लोगों के सामने ला सकते हैं,जिसका वह लाभ भी अवश्य उठाएंगे. किसी महान व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभदायक रहेगा. आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी.

आर्थिक

यदि किसी संपत्ति को खरीदने की सोच रहे हैं,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी. आज का दिन आपके लिए कुछ खर्च भरा रहने वाला है.आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. जो लोग अपने बिजनेस में निवेश के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा.बैंक से पैसे निकलवाने पड़ सकते है .

Advertisement

पारिवारिक

बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी. यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी. संतान को आप किसी परीक्षा में भाग दिलाने के लिए व्यस्त रहेंगे,जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे. अपने भाइयों अथवा नजदीकी संबंधियों के साथ आज किसी तरह के वाद-विवाद की भी स्थिति बन रही है.

प्रेम सम्बंध
जीवनसाथी को नौकरी मिल सकती है. शादीशुदा जोड़े के जीवन में आज रोमांस कम रहेगा.प्रेम संबंधों को लेकर कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है.दिन के अंत में आप अपना पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी.

स्वास्थ्य

आज सर दर्द की शिकायत हो सकती है .मानसिक तौर से खुद को स्वस्थ्य रखें , किसी भी तरह का तनाव आज आपके लिए अच्छा नहीं होगा . बच्चों के कारण भी आज आप परेशान हो सकते है माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

उपाय :आज हनुमान मंदिर पर भगवान राम के नाम का ध्वजा अर्पित करें .

शुभ रंग : मजेंटा

शुभ अंक : 19

Advertisement
Advertisement