scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 14 March 2026: शांत रहें, तेज धूप से बचेंगे

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 14 March 2026: सामने वाले से उसकी इस गलत बात का स्पष्टीकरण मांग सकते हैं.संतान की संगत पर ध्यान दें.मन में किसी की बातों से भटकाव हो सकता है.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर(Capricorn):-
Cards:- The Moon

इस समय धैर्य और समझदारी के साथ कार्य करने प्रयास करें.गुस्सैल स्वभाव अनावश्यक विवादों में डाल सकता है.इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.किसी करीबी व्यक्ति द्वारा दी गई सलाह को नजरअंदाज ना करें.छोटी सी बात किसी बड़े विवाद में डाल सकती है.यदि किसी की कोई बात परेशान कर रही है.तो सामने वाले से खुलकर बात करें.परिवार के छोटे सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है.ऐसी स्थिति में शांत रहकर स्थिति को सामान्य होने दें.

बाद में सामने वाले से उसकी इस गलत बात का स्पष्टीकरण मांग सकते हैं.संतान की संगत पर ध्यान दें.मन में किसी की बातों से भटकाव हो सकता है.इस समय ज्यादा लोगों के संपर्क में आने से बचाव  करें.पुराने प्रेम संबंध की वापसी होने की संभावना बन रही है.अचानक से किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.जो किसी बुरे हादसे की याद दिला दे.इस स्थिति में खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: तेज धूप चर्म रोग को बढ़ावा दे सकती है.धूप से बचाव करें.यदि आवश्यक ना हो,तो कार्य को सुबह और शाम पूरा किया जा सकता है.

आर्थिक स्थिति: पिता से व्यवसाय में आर्थिक मदद ले सकते हैं.लाभ होने पर इस धन को वापस कर देंगे.

रिश्ते: परिवार के बड़े सदस्य की तबीयत खराब होने से वातावरण बोझिल हो सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement