scorecardresearch
 

Makar Tarot Rashifal 11 June 2026: अपनों की खुशी दें, किसी को दुख न दें

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 11 June 2026: सबसे सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें. विविध गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश होगी. कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करें.

Advertisement
X
capricorn horoscope
capricorn horoscope

मकर
फोर आफ कप्स

आज का दिन आप के लिए स्वयं में खोए रहने से बचने का संकेतक है. स्वार्थ और सीमित सोच में नए अवसरों की अनदेखी करने से बचें. योजनाओं में स्पष्टता बनाए रखें. कारोबारी मामलों में लापरवाही न दिखाएं. सबसे सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें. विविध गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश होगी. कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करें.

वित्तीय मामलों में भूलचूक न करें. व्यर्थ की बातों में समय खर्च करने से बचें. सीख सलाह बनाए रखें. विनय विवेक से कार्य करें. संतुलित व व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रहें. संबंधों में संवेदनशीलता बढ़ाएं. करीबियों की नजर आप पर बनी रहेगी. खानपान व व्यक्तित्व पर ध्यान दें. अन्य पर भरोसा करने में हिचक अनुभव कर सकते हैं. अड़ियल न बनें.

स्वास्थ्य: रुटीन बेहतर रखें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें. मौसमी सजगता बढ़ाएं. खानपान सामान्य रहेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी लेनदेन में सजगता बढ़ाएं. धोखे की आशंका बनी हुई है. लोभ लाालच व दिखावे में न आएं.
रिश्ते: व्यक्तिगत संबंधों को आदर दें. वाद निभाएं. अपनों की खुशी बढ़ाएं. करीबियों पर खर्च बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement