कार्यक्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य संपन्न करने का प्रयास बनाए रखें. रुटीन पर फोकस बढ़ाएं. कामकाज में अनुशासन बनाए रखेंगे. परिवार से समर्थन और सहयोग पाएंगे. धैर्य से अवरोधों का समाधान खोजेंगे. सीख सलाह बनाए रखेंगे. नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे. आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. विनम्र बने रहेंगे. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचेंगे. लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें. अनुशासन पर जोर बनाए रखें. संकोच का भाव बना रहेगा. जिद में आने से बचें.
नौकरी व्यवसाय- व्यापारिक मामलों में जोखिम न उठाएं. नीतिगत विषयों में स्पष्टता रखें. महत्वपूर्ण निर्णय में धैर्य बढ़ाएं. ठगों से बचाव रखें. व्यर्थ का दिखावा न करें. परिस्थितियां मिश्रित बनी रहेंगी.
धन संपत्ति-- आर्थिक जवाबदेही को हल्के में न लें. लेनदेन में मामलों में स्पष्ट रहें. प्रबंधन पर ध्यान दें. बजट से चलें. खोजपरक गतिविधियों पर जोर रखें. महत्वपूर्ण निर्णय लंबित रह सकते हैं.
प्रेम मैत्री- वाणी व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. वरिष्ठ के अनुभव का लाभ उठाएं. भावनात्मक मामलों में परिजनों से सलाह लें. आवेश में प्रतिक्रिया देने से बचें. सूचना मिल सकती है. वार्तालाप में सतर्कता रखें. प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य बनी रहेगी. साथी की बातों को सम्मान दें.
स्वास्थ्य मनोबल- सूझबूझ व सहकार के साथ आगे बढ़ें. स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें. अतिश्रम न करें. सामंजस्य रखें. शारीरिक गतिविधियों में सावधानी बढ़ाएं.
आज का उपाय: दैत्यों का संहार करने वाली शक्तिस्वरूपा देवी मां दुर्गा की पूजा वंदना करें. श्रंगार की वस्तुएं व मीठा चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सहनशील बनें.
शुभ अंक : 6 और 8
शुभ रंग : स्फटिक के समान