scorecardresearch
 

आर्थिक राशिफल 21 दिसंबर 2020: तुला राशि में धन हानि के योग, कर्क-मीन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल

Financial Horoscope Today 21 December 2020: तुला राशि के लोगों को धन से जुड़ी विशेष चिंता सता सकती है. पार्टनरशिप से जुड़े कार्य आज न करें. अन्यथा धन हानि हो सकती है. जबकि कर्क-मीन राशिके लोगों मेहनत का फल मिलेगा और कहीं ना कहीं धन लाभ प्राप्त होगा.

Advertisement
X
Today Arthik Rashifal 21 December 2020: आज का आर्थिक राशिफल
Today Arthik Rashifal 21 December 2020: आज का आर्थिक राशिफल

1- मेष राशि
टेक्नोलॉजी संबंधित कार्यों द्वारा आपकी आर्थिक समस्या बढ़ सकती है. धन के आदान-प्रदान में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

2- वृषभ राशि 
आर्थिक परिस्थिति में पहले से अधिक सुधार आएगा. आपको बड़े बुजुर्गों या पारिवारिक सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. 

3- मिथुन राशि 
वाणी पर संयम रखें.  धन लाभ की परिस्थिति तो बनेगी लेकिन आपको जितना धन लाभ मिलेगा इतने ही खर्च बढ़ते नजर आएंगे.

देखें: आजतक LIVE TV

4- कर्क राशि
इस समय आपका कैश का सिस्टम पहले से बेहतर रहेगा. धन लाभ आपको मिलेगा. पूर्व में की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त करेंगे.

5- सिंह राशि 
धन लाभ के लिए आपको पहले से कहीं अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. आर्थिक मामले में भाग्य आपका पूर्णतः साथ दे रहा है. 

6- कन्या राशि 
कई चीज़ों को लेकर आज का दिन आपके लिए खास रहेगा. धन-संपत्ति के मामले में भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक तनाव से बचें.

7- तुला राशि 
आपको धन से जुड़ी विशेष चिंता सता सकती है.पार्टनरशिप से जुड़े कार्य आज आप न करें. अन्यथा धन हानि हो सकती है. 

Advertisement

8- वृश्चिक  राशि 
आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय आपका बहुत ही मध्यम है. भाग्य द्वारा ही धन लाभ मिल सकता है. व्यय नियंत्रित करने का प्रयास करें.  

9- धनु राशि 
आर्थिक रूप से आपको बहुत चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. पार्टनरशिप द्वारा धन लाभ मिलेगा. आर्थिक तौर पर समय आपका बलवान है. 

10- मकर राशि 
सरकारी कार्यों द्वारा भविष्य में धन लाभ मिलेगा. यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो सोलर पावर से जुड़े किसी भी कार्य में निवेश कर सकते हैं. 

11- कुंभ राशि 
आने वाले समय में आप अपनी कम्युनिकेशन की क्षमता द्वारा धन कमा सकते हैं. फिलहाल किसी भी प्रकार का नया धन निवेश न करें.

12- मीन  राशि 
पैतृक संपत्ति द्वारा आपको धन लाभ मिलेगा. पूर्व में किए गए प्रयासों का फल प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से तनाव में कमी आएगी.
 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement