कुंभ
ऐट आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए मनोबल बढ़ाकर रखने और जरूरी कार्यों में सहजता से आगे बढ़ने का संकेतक है. आत्मविश्वास से कार्य करें. नकारात्मक विचारों व अनुभवों को हावी न होने दें. आशंकाओं से स्वयं को बचाए रखें. लक्ष्य पूरे करने पर फोकस बढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक नजरिया रखें. सभी का उचित सम्मान करें. सहज प्रस्ताव प्राप्त होंगे.
वित्तीय मामलों में सावधान रहें. परिचित की बातों को नजरअंदाज करने से बचें. स्वयं को दबाव में लाने से बचें. जरूरी सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. कारोबार से संबंधित जानकारियां जुटाएंगे. संबंधों में सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. परंपरागत विषयों में उत्साह बनाए रखेंगे. प्रतिभा और मेहनत से सभी को प्रभावित करेंगे. भेंट बढ़ाएं.
स्वास्थ्य: खानपान पर बल दें. शारीरिक रोग दोष उभर सकते हैं. आत्मनियंत्रण रखें.
आर्थिक स्थिति: लेनदेन में सजग रहें. विविध मामले साधारण रहेंगे. धोखेबाजी में न आएं.
रिश्ते: सहज चर्चा बनाए रखें. दोस्तों से समय साझा करें. भावनात्मक प्रयास बनाए रखें.