वृषभ राशि-
आपकी कुंडली में दो धन भावों के स्वामी होकर गोचर के दौरान वे तीसरे धन भाव में बैठेंगे, जिससे आर्थिक तौर पर आपको यह गोचर काफी उन्नति देगा. पिताजी का सहयोग भी प्राप्त होगा. इस दौरान आपको कुछ यात्राओं पर जाने का भी मौका मिलेगा. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और आप जिस विषय की पढ़ाई करना चाहते हैं, उसके लिए विशेष तौर पर आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे.