scorecardresearch
 

Plant Vastu: तुंरत करें बाहर, ये 5 ट्रेंडी पौधे घर लाते हैं पैसों की तंगी!

Plant Vastu: क्या आप भी घर को Aesthetic लुक देने के लिए नर्सरी से ट्रेंडी पौधे खरीद लाए हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ फैंसी इंडोर प्लांट्स घर में भारी नेगेटिविटी लाते हैं. अगर इन्हें गलत दिशा में रखा जाए, तो पैसा पानी की तरह बहने लगता है. जानें कौन सी 1 गलती आपको कर सकती है कंगाल.

Advertisement
X
इनडोर प्लांट्स वास्तु
इनडोर प्लांट्स वास्तु

Vastu Tips: अपने घर को हरा-भरा देखना हर किसी को अच्छा लगता है, इसीलिए आजकल इंडोर प्लांट्स होम डेकोर का सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुके हैं. लेकिन हर हरा-भरा पौधा आपकी किस्मत चमकाए, यह जरूरी नहीं. वास्तु विज्ञान कहता है कि कुछ पौधे दिखने में जितने ट्रेंडी और अट्रैक्टिव लगते हैं, घर के अंदर उनका असर उतना ही खतरनाक होता है. अगर आपने भी  इन 5 पौधों को घर के कमरों या किचन में जगह दे रखी है, तो इन्हें आज ही बाहर कर दें. 

1. कैक्टस और नुकीले सकुलेंट्स 
आजकल छोटे-छोटे रंग-बिरंगे कैक्टस और नुकीली पत्तियों वाले सकुलेंट्स टेबल पर रखने का काफी ट्रेंड है. वास्तु के अनुसार घर के अंदर कांटेदार पौधे रखना सबसे बड़ा दोष है, खासकर अगर इन्हें उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व की दिशा में रखा जाए. यह दिशा धन और स्वास्थ्य की होती है, और यहां कांटे होने से घर के सदस्यों के बीच जुभन, बहस और सिरदर्द की समस्या बढ़ने लगती है. इन्हें केवल बालकनी में रखें. 

2. बोन्साई प्लांट्स 
आर्टिफिशियल तरीके से छोटे किए गए बोन्साई पेड़ दिखने में बेहद क्लासिक लगते हैं. लोग इसे स्टेटस सिंबल मानकर लिविंग रूम में सजाते हैं.  लेकिन वास्तु कहता है कि बोन्साई रुकी हुई ग्रोथ का प्रतीक है. अगर आपने इसे उत्तर (North) या पूर्व (East) की दिशा में रख दिया, जो कि करियर और नए अवसरों की दिशा है, तो यह परिवार के सदस्यों की तरक्की, प्रमोशन और बिजनेस की ग्रोथ को पूरी तरह ब्लॉक कर देता है. 

Advertisement

3. भारी गमले और बड़े इंडोर प्लांट्स 

आजकल मॉन्स्टेरा (Monstera) या बड़े पत्तों वाले भारी इंडोर प्लांट्स को लिविंग रूम के कोनों में रखने का फैशन है. वास्तु के नियम के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पूर्व की दिशा हमेशा हल्की और खुली होनी चाहिए. अगर आप इस दिशा में भारी-भरकम पौधे या भारी मिट्टी के गमले रख देते हैं, तो घर में पैसों का फ्लो रुक जाता है और कर्ज की स्थिति बनने लगती है. भारी पौधों को हमेशा दक्षिण (South) या पश्चिम (West) की दिशा में रखें. 

4. कपास या कॉटन प्लांट्स 

सफेद मखमली कॉटन पॉड्स वाले सूखे पौधे आजकल ड्राई फ्लावर डेकोरेशन के रूप में बहुत वायरल हो रहे हैं. इन्हें अक्सर लोग डाइनिंग टेबल या मुख्य द्वार के पास रख देते हैं.  वास्तु के मुताबिक, घर के अंदर या मुख्य द्वार (Main Entrance) पर कपास का पौधा या उसकी सूखी कलियां रखना अशुभ होता है. यह घर में कंगाली, आर्थिक तंगी और उदासी को न्योता देता है. 

5. मनी प्लांट की गलत दिशा 
मनी प्लांट लगभग हर घर में होता है, लेकिन इसकी दिशा को लेकर लोग अक्सर गलती करते हैं. अगर आपने मनी प्लांट को भूलकर भी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रख दिया है, तो यह फायदे की जगह भारी धनहानि कराने लगता है. मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में रखना चाहिए, क्योंकि यह भगवान गणेश और शुक्र ग्रह की दिशा है, जो सुख-समृद्धि लाती है. 

Advertisement

घर के अंदर हमेशा गोल, चौड़ी और ऊपर की तरफ बढ़ने वाली पत्तियों वाले पौधे (जैसे- स्नेक प्लांट या जेड प्लांट) लगाएं.  इन्हें घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से पॉजिटिव एनर्जी और सुख-समृद्धि खूब बढ़ती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement