scorecardresearch
 

Shani Vakri 2026: राहु-केतु और शनि उगलेंगे आग! दिसंबर तक 4 राशियों को सताएगी उल्टी चाल

27 जुलाई से लेकर 11 दिसंबर तक शनि वक्री अवस्था में रहने वाले हैं. इस अवधि में शनि के साथ राहु और केतु भी वक्री रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह गोचर चार राशियों के लिए पीड़ादायक रहने वाला है.

Advertisement
X
राहु-केतु-शनि तीनों वक्री ग्रह दिसंबर माह तक जातकों को परेशान करने वाले हैं. (Photo: ITG)
राहु-केतु-शनि तीनों वक्री ग्रह दिसंबर माह तक जातकों को परेशान करने वाले हैं. (Photo: ITG)

27 जुलाई को शनि वक्री होने वाले हैं. यानी इस दिन शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. हालांकि इस दौरान शनि के साथ दो और भी ग्रह उल्टी चाल जारी रखेंगे. राहु और केतु हमेशा वक्री अवस्था में ही रहते हैं. राहु इस वक्त कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में बैठा हुआ है. 5 दिसंबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा. जबकि 11 दिसंबर को शनि पुन: मार्गी हो जाएंगे. यानी इन तीनों वक्री ग्रह दिसंबर माह तक जातकों को परेशान करने वाले हैं. आइए जानते हैं कि राहु-केतु और शनि की वक्री स्थिति किन लोगों को सबसे ज्यादा सताएगी.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए वक्री शनि कामकाज के मोर्चे पर चुनौतियां बढ़ा सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर अचानक जिम्मेदारियां बढ़ने की संभावना रहेगी. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बनने से बचने के लिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा. कारोबार करने वाले लोगों को नए निवेश से फिलहाल दूरी रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि धन अटकने की आशंका बनी रह सकती है. किसी भी विवाद या अनावश्यक बहस से बचना इस समय अधिक लाभकारी रहेगा.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखने का संकेत दे रहा है. अचानक बढ़ने वाले खर्च बजट पर असर डाल सकते हैं. परिवार के भीतर किसी मुद्दे को लेकर तनाव या मतभेद की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी परेशानियों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहतर रहेगा, ताकि अनावश्यक जोखिम से बचा जा सके.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए वक्री शनि व्यापारिक गतिविधियों में धैर्य की परीक्षा ले सकता है. जो सौदे लाभदायक दिखाई दे रहे हों, उनमें भी रुकावट आ सकती है. साझेदारी से जुड़े कार्यों में पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. इस दौरान किसी को धन उधार देने से बचने की सलाह दी गई है. आर्थिक मामलों में हर निर्णय सोच-समझकर लेना और अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना अधिक लाभकारी साबित हो सकता है.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को वक्री शनि के दौरान मानसिक दबाव और कार्यों में देरी का सामना करना पड़ सकता है. कई बार बनते हुए काम अंतिम समय में रुक सकते हैं, जिससे निराशा बढ़ सकती है. अनिद्रा और अनजाने भय जैसी स्थितियां भी परेशान कर सकती हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा. साथ ही, इस अवधि में किसी भी प्रकार के नए निवेश से बचना बेहतर माना गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement