scorecardresearch
 

Samsaptak Yog 2026: बन चुका है शुभ समसप्तक राजयोग, अगले 4 दिन इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ!

Samsaptak Yog 2026: आज से गुरु-चंद्र की जुगलबंदी इन 5 राशियों की बंद किस्मत का ताला खोलने जा रही है. समसप्तक योग के प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अचानक बड़े धन लाभ के मजबूत संकेत हैं. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

Advertisement
X
समसप्तक राजयोग के बनने से होगा लाभ (Photo: Getty Images)
समसप्तक राजयोग के बनने से होगा लाभ (Photo: Getty Images)

Samsaptak Yog 2026: 4 जून यानी आज चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करने से बना समसप्तक योग ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. जब भी देवगुरु बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा एक-दूसरे से सातवें भाव में होते हैं, तो एक शक्तिशाली राजयोग जैसी स्थिति का निर्माण होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह समसप्तक योग 7 जून तक बना रहेगा. दोनों ग्रहों की एक-दूसरे पर पूर्ण दृष्टि होने से कई राशियों का भाग्य चमकेगा. इस समसप्तक योग के प्रभाव से कुछ राशियों को सबसे अधिक व्यवसायिक लाभ मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं. 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग करियर और धन लाभ के नए मार्ग खोलेगा. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. निवेश से मुनाफे के मजबूत योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सराहना और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा.

कर्क राशि (Cancer)

चूंकि देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में विराजमान हैं और चंद्रमा आपके सप्तम भाव (मकर) में हैं, इसलिए यह योग आपके लिए सबसे ज्यादा फलदायी रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आकस्मिक धन लाभ (अचानक पैसा मिलना) के प्रबल योग बन रहे हैं. साझेदारी के कामों में जबरदस्त मुनाफा होगा. जीवनसाथी के सहयोग से भी आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए समसप्तक योग भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित होगा. आपकी आमदनी के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी. यदि आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं.

Advertisement

मकर राशि (Capricorn)

चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है और गुरु की पूर्ण दृष्टि आप पर बनी हुई है, जिससे आपके व्यक्तित्व और कोष दोनों में सकारात्मक बदलाव आएगा. आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी. आपकी बचत बढ़ेगी. आप कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. समाज और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको आर्थिक फायदा पहुंचेगा.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए यह योग पैसों की बचत लेकर आया है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. पूर्व में किए गए निवेश का अब आपको दोगुना फायदा मिल सकता है. यदि आप विदेश से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं या मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, तो कोई बड़ी वित्तीय सफलता हाथ लग सकती है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement