scorecardresearch
 

निर्जला एकादशी से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, पूरे साल होगा जबरदस्त धन लाभ

25 जून को साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी आने वाली है. मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से वर्ष की सभी 24 एकादशियों के समान पुण्य प्राप्त होता है. इस बार बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी इस दिन बन रहा है.

Advertisement
X
निर्जला एकादशी से चार राशियों के दिन पलटने वाले हैं. (Photo: ITG)
निर्जला एकादशी से चार राशियों के दिन पलटने वाले हैं. (Photo: ITG)

इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा. यह साल की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है. मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से वर्ष की सभी 24 एकादशियों के समान पुण्य प्राप्त होता है. इस बार बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी इस दिन बन रहा है. ऐसे में ज्योतिषविदों का मानना है कि यह एकादशी चार राशियों को भाग्यशाली बनाने वाली है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए करियर से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है. जो लोग नई दुकान या स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ वैवाहिक जीवन में भी अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह राजयोग सबसे खास रहेगा, क्योंकि लक्ष्मी नारायण राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है. यह योग उन्नति और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ सकता है. किसी अच्छी खबर या उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा.

Advertisement

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं. नौकरी और व्यापार में किए गए प्रयास अच्छे परिणाम दे सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं. पारिवारिक रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मानसिक दबाव कम होने से मन शांत रहेगा और समाज में सम्मान बढ़ सकता है. किसी रोग-बीमारी से राहत मिलने की संभावना भी जताई गई है.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी शुभ फल देने वाली मानी जा रही है. रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है तथा आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा और भविष्य की योजनाओं में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement