scorecardresearch
 

Chandra Gochar: कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति, 4 राशियों पर मंडराया ग्रहण योग का खतरा

Chandra Gochar: जब कुंडली के किसी भाव में चंद्रमा या सूर्य के साथ राहु या केतु बैठते हैं, तो ग्रहण योग बनता है. ज्योतिष में इसे अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह मानसिक तनाव, भ्रम और कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है.

Advertisement
X
कुंभ राशि में ग्रहण योग
कुंभ राशि में ग्रहण योग

Moon Transit 2026 Prediction: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है.  मन के कारक चंद्रमा ने 13 अप्रैल 2026 की सुबह 3 बजकर 44 मिनट पर  कुंभ राशि में प्रवेश किया, लेकिन यह गोचर सामान्य नहीं है, क्योंकि यहां पहले से ही मायावी ग्रह राहु विराजमान हैं. चंद्रमा और राहु की इस युति से ग्रहण योग का निर्माण हो चुका है. ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग मानसिक तनाव और कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है, खासकर कुछ विशेष राशियों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. 

क्या होता है ग्रहण योग और इसका असर?
जब किसी राशि में चंद्रमा और राहु एक साथ आ जाते हैं, तो ज्योतिषीय गणना में इसे ग्रहण योग कहा जाता है.  चूंकि चंद्रमा हमारे मन और भावनाओं को नियंत्रित करता है, इसलिए राहु के संपर्क में आते ही व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है. इस दौरान भ्रम अज्ञात भय और मानसिक अशांति बढ़ जाती है. इस गोचर के दौरान लोगों को निवेश और बड़े फैसलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. 

इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
मेष राशि: आपके लिए यह ग्रहण योग लाभ स्थान में बनेगा, जिससे आर्थिक लेन-देन में नुकसान हो सकता है. दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें. 

वृषभ राशि: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तनाव बढ़ सकता है. बनते हुए काम अचानक अटक सकते हैं. इस दौरान किसी भी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से बचें. 

Advertisement

कुंभ राशि: चूंकि यह युति आपकी ही राशि में हो रही है, इसलिए सबसे ज्यादा प्रभाव आप पर ही पड़ेगा.  सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, वाहन सावधानी से चलाएं. 

सिंह राशि: वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी होने के योग हैं, धैर्य से काम लेना बेहतर होगा. 

करियर और व्यापार पर प्रभाव
इस गोचर का असर व्यापार जगत पर भी देखने को मिलेगा. जो लोग शेयर बाजार या सट्टेबाजी से जुड़े हैं, उन्हें अचानक बड़ा घाटा हो सकता है. राहु की उपस्थिति के कारण शेयर बाजार में अनिश्चितता का माहौल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि में ऑफिस की राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि खराब होने का डर है. 

नेगेटिव प्रभावों को कम करने के उपाय
यदि आपकी राशि पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं:

शिव उपासना: चंद्रमा के अधिपति देव भगवान शिव हैं. इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें. शिवलिंग पर जल अर्पित करें. 

दान कार्य: राहु के प्रभाव को कम करने के लिए काले तिल, कंबल या सप्तधान्य का दान करना लाभकारी होता है. 

सफेद वस्तुओं का प्रयोग: दूध, चावल या सफेद चंदन का प्रयोग करने से चंद्रमा को मजबूती मिलती है और मन शांत रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement