scorecardresearch
 

Scorpio Moon Transit: 4 राशियों के लिए बेहद खास हैं अगले कुछ दिन, चंद्रमा के गोचर से दूर होंगी सभी अड़चनें

Scorpio Moon Transit: 23 से 25 जुलाई तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे. जानिए मेष, कर्क, वृश्चिक और मकर समेत किन 4 राशियों को मिलेगी करियर और कारोबार में बड़ी सफलता.

Advertisement
X
चंद्रमा के इस गोचर से कई राशियों के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खुलने वाले हैं. (Image: Pixabay)
चंद्रमा के इस गोचर से कई राशियों के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खुलने वाले हैं. (Image: Pixabay)

Scorpio Moon Transit: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और सबसे तेजी से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह माना जाता है. जब भी चंद्रमा अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे मानसिक और दैनिक जीवन पर देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वे 25 जुलाई तक पूरे दिन विराजमान रहेंगे.  चंद्रमा के इस गोचर से कई राशियों के जातकों के लिए सफलता के नए द्वार खुलने वाले हैं. आइए जानते हैं कि वृश्चिक राशि में इस अल्पकालिक गोचर से किन-किन राशियों को विशेष लाभ और कार्यक्षेत्र में बड़ी तरक्की मिलने वाली है. 

इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा चंद्रमा का गोचर
1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का वृश्चिक राशि में गोचर बेहद सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. लंबे समय से अटके हुए किसी पुराने प्रोजेक्ट में अचानक गति आएगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा. 

2. कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा स्वयं हैं, ऐसे में इस राशि के लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी साबित होगा.  आर्थिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी.  धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे. परिवार के साथ किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे. 

Advertisement

3. वृश्चिक राशि
चूंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इस अवधि में आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार देखने को मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी और फायदेमंद डील हाथ लग सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी .पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा.

4. मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह परिवर्तन करियर और आय के लिहाज से बेहद शानदार रहने वाला है.  अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो आपको इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छा मुनाफा मिलने के पूरे योग हैं. 

चंद्रमा के प्रभाव को मजबूत करने के आसान उपाय
शिव उपासना: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें, क्योंकि चंद्रमा का संबंध सीधा शिव जी से माना गया है.

सफेद वस्तुओं का दान: सोमवार के दिन दूध, चावल या चीनी जैसी सफेद चीजों का जरूरतमंदों को दान करें.

माता का आशीर्वाद: अपनी माता का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें, इससे मानसिक बल बढ़ता है और चंद्रमा के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement