scorecardresearch
 

Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य

Budh Gochar 2026: 29 मई 2026 को बुध का मिथुन राशि में गोचर होने जा रहा है, जिससे बेहद शुभ भद्र राजयोग का निर्माण होगा. जानिए मिथुन, कन्या और धनु सहित उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन्हें इस अवधि में पुराने कर्ज से मुक्ति, व्यापार में मुनाफा और बड़ी तरक्की मिलेगी.

Advertisement
X
29 मई 2026 को सुबह 11 बजे होने वाले इस गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण होगा.  (Photo: ITG)
29 मई 2026 को सुबह 11 बजे होने वाले इस गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण होगा. (Photo: ITG)

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आता है. बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक ग्रह बुध जल्द ही अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं.  29 मई 2026 को सुबह 11 बजे होने वाले इस गोचर से भद्र राजयोग का निर्माण होगा. पंच महापुरुष राजयोगों में से एक यह राजयोग बेहद शक्तिशाली माना जाता है. 22 जून तक रहने वाली इस अवधि में 5 विशेष राशियों को पुराना कर्ज चुकाने, करियर में तरक्की पाने और धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे. 

मिथुन राशि
बुध का यह गोचर आपकी ही राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है. भद्र राजयोग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी.  समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. इस दौरान भूमि, भवन या नया वाहन खरीदने के मजबूत योग बन रहे हैं, जिससे पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. 

कन्या राशि

बुध आपकी राशि के 10वें भाव यानी कर्म भाव में गोचर करेंगे.  नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय वरदान साबित होगा. आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और बड़ी तरक्की मिल सकती है.  समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपको एक अलग पहचान हासिल होगी. 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर 9वें यानी भाग्य भाव में होने जा रहा है. इस अवधि में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. पिता और गुरुओं की मदद से आपके बिगड़े काम बन जाएंगे. जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं या उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिल सकती है. 

Advertisement

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर 7वें भाव में होने वाला है. यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट है. पुराने व्यापारियों को मुनाफा होगा, वे अपने काम का विस्तार कर सकेंगे. सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, वहीं शादीशुदा जोड़ों के बीच तालमेल बेहतर होगा. 

कुंभ राशि
बुध का गोचर आपकी राशि के 5वें भाव में होने जा रहा है. यह समय विद्यार्थियों के लिए बेहद शिक्षाप्रद और लाभकारी रहेगा. संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे,  उनकी तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी.  कुल मिलाकर यह अवधि आपको हर क्षेत्र में प्रगति दिलाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement