scorecardresearch
 

ketu nakshatra Parivartan 2026: राशि गोचर से भी बड़ा है केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 लकी लोगों को देगा लाभ

केतु ने 20 अप्रैल को मघा नक्षत्र में स्पष्ट गोचर किया है. इस तिथि पर केतु का नक्षत्र परिवर्तन एक खास संकेत भी दे रहा है. दरअसल, 20 अप्रैल 2026 का जोड़ निकालें तो हमें केतु का ही अंक 7 (2+0+4+2+0+2+6=16, 1+6=7 ) मिलता है. यह दुर्लभ संयोग कुछ जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है.

Advertisement
X
जब कोई ग्रह अपने अंक की तिथि पर अपने ही नक्षत्र में परिवर्तन करें तो इसे राशि परिवर्तन से भी अधिक प्रभावशाली माना जाता है. (Photo: ITG)
जब कोई ग्रह अपने अंक की तिथि पर अपने ही नक्षत्र में परिवर्तन करें तो इसे राशि परिवर्तन से भी अधिक प्रभावशाली माना जाता है. (Photo: ITG)

आज मायावी ग्रह केतु ने नक्षत्र परिवर्तन किया है. केतु ने अपने ही नक्षत्र मघा में स्पष्ट गोचर किया है. 20 अप्रैल 2026 का जोड़ निकालें तो हमें केतु का ही अंक 7 (2+0+4+2+0+2+6=16, 1+6=7 ) मिलता है. यानी केतु अपने ही अंक की तिथि पर स्पष्ट नक्षत्र परिवर्तन कर रहा है. जब कोई ग्रह अपने अंक की तिथि पर अपने ही नक्षत्र में परिवर्तन करे तो इसे राशि परिवर्तन से भी अधिक प्रभावशाली माना जाता है. वहीं, केतु वर्तमान में अग्नि तत्वीय राशि सिंह में गोचर कर रहा है. केतु खुद भी अग्नि तत्वीय ग्रह है. केतु का यह दुर्लभ संयोग कुछ जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है.

आपकी कुंडली में सिंह राशि जिस भाव में भी होगी, केतु उसी भाव के अनुरूप आपको परिणाम देंगे. केतु झूठ, आडंबर का पर्दा हटाकर सत्य से आपका परिचय करवाएगा. आप आध्यात्म की ओर बढ़ेंगे तो पितरों का आशीर्वाद और वो सबकुछ मिलेगा जो आपको जीवन में चाहिए. लेकिन उस चीज के पीछे भागने की बजाए उससे मोह न रखने से ही ये संभव होगा.

किन लोगों को होगा लाभ?

अंक 1- अंक 1 सूर्य और अग्नि तत्व ग्रह से संबंध रखता है. केतु को भी अग्नि तत्वीय ग्रह माना गया है. इसलिए 1, 10, 19, 28 तारीख पर जन्मे लोगों के लिए यह समयकाल अच्छा रहेगा. इस वर्ष 2026 का जोड़ निकालें तो 1 अंक ही आता है. यानी वर्ष भी सूर्य का ही चल रहा है. इस समय पितरों के लिए दान-पुण्य करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. रहस्यमयी चीजों के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा.

Advertisement

अंक 3- मायावी ग्रह केतु गुरु के अंक 3 में भी अच्छा परिणाम देता है. जो लोग 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे हैं, उन्हें भी केतु कुछ पूर्वजन्म के अनुभवों से जोड़ेगा. संभव है आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेफिक्र हो जाएं. लेकिन आध्यात्म, सत्य और पूर्वजों की बौद्धिक विरासत से जुड़ाव होगा. आपके व्यक्तित्व में परिपक्वता आएगी. लेखन कार्य करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा.

अंक 5- बुध के अंक 5 के लिए केतु का यह नक्षत्र परिवर्तन अच्छा है. 5, 14, 23 तारीख पर जन्मे लोगों के लिए भी केतु का गोचर अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा. इस गोचर काल में यदि आप आध्यात्मिक पुस्तकें दान करें तो अच्छा रहेगा. बुध शिक्षा और बुद्धि का भी कारक है. इस दौरान अंक 5 वालों का व्यक्तित्व और सच्चा स्वरूप निखरकर सामने आएगा. आप झूठ और आडंबर से दूर रहेंगे. सच व आध्यात्म से जुड़े लोगों को आकर्षित करेंगे.

अंक 9- जो लोग 9, 18, 27 तारीख को जन्मे हैं, उनके लिए केतु का अपने ही अंक की तिथि में अपने ही नक्षत्र में परिवर्तन करना शुभफलदायी होगा. क्योंकि केतु मंगलवत परिणाम देते हैं. और 9 अंक मंगल का है. केतु का नक्षत्र परिवर्तन आपकी बुद्धि को सांसारिक और भौतिकवाद से लेकर आध्यात्म और रहस्य की खोज की ओर परिवर्तित कर देगा. आप साधना और अन्तर्ज्ञान की तरफ बढ़ेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement