scorecardresearch
 

कर्क राशि में लक्ष्मी नारायण योग, बुध-शुक्र कराएंगे 4 राशियों को बड़ा लाभ

Laxmi Narayan Yog 2026: जून 2026 में कर्क राशि में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग. क्या आपकी राशि है इस लिस्ट में? जानें कैसे ये 4 राशियाँ होंगी मालामाल और अपनाएं धन प्राप्ति के अचूक उपाय.

Advertisement
X
बनने वाला है खास योग
बनने वाला है खास योग

Budh Shukra Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून 2026 का महीना ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस महीने में दो बड़े ग्रहों का गोचर कर्क राशि में हो रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 8 जून 2026 को शुक्र का कर्क राशि में गोचर होगा. इसके ठीक बाद, 22 जून 2026 को बुद्धि और वाणी के कारक बुध भी कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

कर्क राशि में बुध और शुक्र की इस युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष में शुक्र और बुध का यह मिलन सुख, समृद्धि, धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है. इस योग का प्रभाव जून के अंत तक बना रहेगा, जिससे चार विशेष राशियों के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है.

इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की विशेष कृपा:

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता लेकर आएगा. भाग्य का पूरा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त होंगे.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए यह राजयोग धन-संपत्ति में वृद्धि का कारक बनेगा. वाणी में मधुरता आने से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे . परिवार के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.

Advertisement

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पुराने निवेश से धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं.

वृश्चिक राशि: आपके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा .आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.

राजयोग का लाभ बढ़ाने के लिए करें ये विशेष उपाय:

लक्ष्मी पूजन: इस अवधि में शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं, इससे आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आता है।

बुध ग्रह के लिए उपाय: बुध की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. हरे रंग की वस्तुओं का दान करें.

सकारात्मकता के लिए: घर के मुख्य द्वार पर फिटकरी का एक टुकड़ा काले कपड़े में बांधकर लटकाएं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो और लक्ष्मी का आगमन हो.

मंत्र जप: 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्धलक्ष्म्यै नमः' का नियमित जप करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement