scorecardresearch
 

July Grah Gochar 2026: जुलाई में सूर्य-शनि समेत 4 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, तो इन्हें रहना होगा सावधान!

July Grah Gochar 2026: जुलाई 2026 में ग्रहों का बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. सूर्य के गोचर और शनि की वक्री चाल समेत 4 बड़े बदलावों का सभी 12 राशियों पर सीधा असर पड़ेगा. जहां 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है और करियर-बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा, वहीं 4 राशियों को पैसों और सेहत के मामले में सतर्क रहना होगा.

Advertisement
X
जुलाई में बदलेगी इन ग्रहों की चाल (Photo: ITG)
जुलाई में बदलेगी इन ग्रहों की चाल (Photo: ITG)

July Grah Gochar 2026: कुछ ही वक्त में जुलाई के महीने की शुरुआत होने वाली है. जिसमें कई बड़े ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. जुलाई महीने में ग्रहों के इस बड़े फेरबदल से सभी 12 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में जाना, 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में आना, 24 जुलाई को बुध का मार्गी होना और महीने के अंत में शनि की वक्री चाल, इन सभी महत्वपूर्ण तारीखों का आपकी राशि पर सीधा असर पड़ेगा. आइए जानते हैं इन तारीखों के प्रभाव से किन राशियों के लिए यह महीना शुभ रहेगा और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है.

इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा जुलाई

1. मेष राशि (Aries)

शुक्र का सिंह राशि में जाना मेष राशि वालों के प्रेम जीवन, संतान और रचनात्मकता के लिए वरदान साबित होगा. धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे.

24 जुलाई (बुध मार्गी) का असर- बुध के मार्गी होते ही कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी. अटके हुए काम तेजी से गति पकड़ेंगे. व्यापार में मुनाफे के योग हैं.

2. सिंह राशि (Leo)

शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी. सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे.

16 जुलाई (सूर्य गोचर) का असर- सूर्य का गोचर आपके खर्चों को थोड़ा बढ़ा सकता है, लेकिन समाज और कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता और मान-सम्मान दिलाएगा.

3. तुला राशि (Libra)

आपकी राशि के स्वामी शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव (लाभ स्थान) में होने से आर्थिक रूप से यह महीना बंपर लाभ देने वाला साबित होगा.

Advertisement

16 और 24 जुलाई का असर: व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. पुराने निवेश से लाभ होगा.

4. धनु राशि (Sagittarius)

16 जुलाई (सूर्य गोचर) का असर: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके भाग्य को मजबूत करेगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है.

जुलाई का उत्तरार्ध: धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा. विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे जो आगे चलकर बेहद फायदेमंद साबित होंगे.

इन राशियों को रहना होगा विशेष सतर्क

1. मिथुन राशि (Gemini)

बुध की बदलती चाल के कारण आपको इस तारीख तक अपनी वाणी पर बहुत कंट्रोल रखना होगा. गलतफहमी के कारण पारिवारिक विवाद या भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं. लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी न करें. किसी के भी मामले में बिना मांगे सलाह देने से बचें.

2. मकर राशि (Capricorn)

आपकी राशि के स्वामी शनि महीने के अंत में वक्री (उल्टी) चाल शुरू करेंगे. इसके कारण 25 जुलाई के बाद बनते हुए कामों में अचानक रुकावटें या देरी आ सकती है. सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, खासकर पैरों या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है. शॉर्टकट से पैसे कमाने के चक्कर में न पड़ें.

Advertisement

3. कुंभ राशि (Aquarius)

शनि की वक्री चाल आपकी ही राशि में होने जा रही है. महीने के आखिरी दिनों में मानसिक तनाव और काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है. पार्टनरशिप में मतभेद होने की आशंका है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. कोई भी बड़ा वित्तीय या प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला जुलाई के आखिरी हफ्ते में लेने से बचें.

4. मीन राशि (Pisces)

सूर्य का कर्क राशि में जाना और महीने के अंत में शनि का वक्री होना आपके खर्चों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर सकता है. गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. ऑफिस में राजनीति से दूर रहें. अपने बजट को संतुलित रखकर चलें. वाहन चलाते समय विशेष एहतियात बरतें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement