scorecardresearch
 

Premanand Maharaj: IPL की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने नंगे पैर किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन, वीडियो हुआ वायरल

Premanand Maharaj: भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली एक बार चर्चा में बने हुए हैं. पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वे वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रज के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे कैली कुंज
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा पहुंचे कैली कुंज

Premanand Maharaj: बीते मंगलवार (2 जून) को विराट कोहली अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ केली कुंज आश्रम, वृंदावन पहुंचे. जहां उन्होंने मथुरा वृंदावन के जाने माने बाबा प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. जिसकी वीडियो और फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आश्रम में दोनों ने कुछ समय बिताया और महाराज जी से आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी लिया. उनकी इस यात्रा को लेकर आश्रम और वहां मौजूद श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. दोनों अक्सर किसी न किसी धार्मिक स्थल पर जाते रहते हैं. 

पिछले कई सालों से अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर वृंदावन आते रहते हैं. दोनों कई बार यह भी कह चुके हैं कि उनके जीवन में अध्यात्म का बहुत महत्व है. उन्हें कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया है. जिसके कारण विराट और अनुष्का लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते है. 

संतों को किया प्रणाम

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हैं. जब अनुष्का और विराट गाड़ी से उतरे तो नंगे पैर ही उतरे. गाड़ी से लेकर आश्रम तक दोनों नंगे पैर ही गए. इसके बाद विराट और अनुष्का ने वहां मौजूद सभी संतों को झुककर प्रणाम किया. फिर, प्रेमानंद महाराज के दर्शन हेतु केली कुंज आश्रम में नंगे पैर ही चले गए.

Advertisement

विराट कोहली जब आश्रम से बाहर आए तो उन्होंने वहां खड़े सभी भक्तों को राधे राधे भी बोला. 

अनुष्का-विराट का अध्यात्म से संबंध

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी जिंदगी के खास मौकों पर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं. इससे पहले भी दोनों अक्षय तृतीया पर और अपने बेटे अकाय के जन्मदिन पर आश्रम जाकर महाराज जी के दर्शन कर चुके हैं. 

जीत के बाद लिया आशीर्वाद
 
दरअसल, विराट कोहली की इस यात्रा का मकसद उनकी आईपीएल 2026 की जीत थी. 31 मई को आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे. मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे बार आईपीएल की ट्रॉफी हासिल की. विराट कोहली का फाइनल मैच में अहम योगदान रहा. जिसमें उन्होंने 75 रन की पारी खेली और अपनी टीम को भी जीत दिलाई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement