scorecardresearch
 

Holi 2026: होली पर राहु-केतु सहित 4 ग्रह वक्री... इन 3 राशियों में बनने वाला है धन योग

4 मार्च को होली है. इस दिन ग्रहों की एक अनोखी स्थिति बन रही है. होली पर राहु-केतु के साथ देवगुरु बृहस्पति और बुध की वक्री चाल रहेगी. यानी इस दिन चार ग्रह उल्टी चाल चलेंगे. ज्योतिष के अनुसार, चार ग्रहों की वक्री चाल तीन राशि के लोगों के लिए उन्नति के द्वार खोल सकती हैं.

Advertisement
X
26 फरवरी को बुध की उल्टी चाल भी शुरू होने वाली है. (Photo: ITG)
26 फरवरी को बुध की उल्टी चाल भी शुरू होने वाली है. (Photo: ITG)

Holi 2026: इस साल होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि होली पर ग्रहों की विशेष स्थिति एक दुर्लभ संयोग का निर्माण कर रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, होली पर चार ग्रह उल्टी चाल चलने वाले हैं. राहु और केतु के अलावा अभी देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में हैं. अब 26 फरवरी को बुध की उल्टी चाल भी शुरू होने वाली है. ज्योतिषविदों का कहना है कि होली पर चार बड़े ग्रहों की उल्टी चाल तीन राशि वालों को भाग्यशाली बनाएगी.

मिथुन राशि
वक्री ग्रह मिथुन राशि वालों के लिए किस्मत का दरवाजा खोलने वाला हैं. आपके जीवन में कुछ बहुत अच्छे और बड़े बदलाव आने वाले हैं. बड़े लोगों के संपर्क में आएंगे. ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. दूसरों से सीख लेंगे. बुराई, अहंकार भेदभाव से बचेंगे. कर्ज-उधार की जिस समस्या ने लंबे समय से आपको बांधकर रखा था, वो अब दूर होने वाली है. वाहन या नया घर खरीदने के योग भी हैं. पार्टनर की खुशी के लिए कोई महंगा तोहफा खरीद सकते हैं. संतान की शिक्षा और उसके भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंंगे.

तुला राशि
तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. हर मोर्चे पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. कमाई के स्रोत बढ़ेंगे. रुपया-पैसा कमाने के नए अवसर भी आपको मिल सकते हैं. व्यवहार में एक अनोखापन झलकेगा जिससे लोग जल्दी आकर्षित होंगे. जीवन में किसी खास इंसान की एंट्री संभव है. सरकारी कामकाज जो आपके लिए बड़ी चिंता का विषय बन चुका था, वो निश्चित तौर पर पूरे होंगे. जिस महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट का आपको लंबे समय से इंतजार था, वो भी आपको प्राप्त हो सकता है.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह समय लोगों से घुलने मिलने का है. किसी खास इंसान से संपर्क होगा, जो आगे चलकर करियर में आपके लिए मददगार साबित होगा. व्यापार में प्रचार-प्रसार और संपर्कों से फायदा होगा. आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा. रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी. आपके क्रिएटिव आर्ट या काम से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा. करियर में ग्रोथ का जबरदस्त उत्साह आपके अंदर दिखाई दे सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement