scorecardresearch
 

Hindu Nav Varsha 2026: बृहस्पति होंगे राजा, मंगल होंगे मंत्री... इन राशियों के लिए हिंदू नववर्ष रहेगा बहुत शुभ

Hindu Nav Varsha 2026: 19 मार्च से हिंदू नव वर्ष और विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है. ज्योतिष के अनुसार, इस साल गुरु, राहु और शनि की ग्रह स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है. मिथुन, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

Advertisement
X
हिंदू नववर्ष 2026 राशिफल (Photo: ITG)
हिंदू नववर्ष 2026 राशिफल (Photo: ITG)

Hindu Nav Varsha 2026: हिंदू नववर्ष की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है. पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल ग्रहों की स्थिति काफी अहम मानी जा रही है.  मान्यता है कि इस नव संवत्सर के राजा गुरु होंगे. साल की शुरुआत में गुरु मिथुन राशि में रहेंगे, उसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे और वर्ष के अंतिम चरण में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं राहु पहले कुंभ राशि में रहकर बाद में मकर राशि में जाएंगे.  शनि पूरे वर्ष मीन राशि में गोचर करते हुए दिखाई देंगे.  ग्रहों की इस स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए यह वर्ष करियर, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस नव वर्ष में खास लाभ मिल सकता है. 

मिथुन राशि

नव वर्ष की शुरुआत में गुरु का आपकी ही राशि में होना आपके लिए शुभ संकेत माना जा रहा है. इससे आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है.  करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है.  इस दौरान आप नई चीजें सीखने और अपने कौशल को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रह सकता है और किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है. 

तुला राशि

इस साल की शुरुआत तुला राशि के लोगों के लिए कई नए अवसर लेकर आ सकती है. आपकी राशि के स्वामी शुक्र की मजबूत स्थिति आपको फायदा दिला सकती है.  करियर के क्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं और जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी कोशिश सफल हो सकती है.  गुरु का प्रभाव कार्यक्षेत्र में प्रगति दिलाने में मदद कर सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीत सकता है और पारिवारिक व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. 

Advertisement

धनु राशि

इस साल धनु राशि के लोगों की रुचि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ सकती है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.  हालांकि वर्ष के बीच के कुछ महीनों में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा.  धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती दिखाई दे सकती हैं. 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए साल का मध्य भाग खास तौर पर अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान गुरु की शुभ दृष्टि आपको कई मामलों में राहत दिला सकती है.  कामकाज में रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. हालांकि राहु के प्रभाव से खर्च बढ़ने की संभावना भी रह सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा. पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बन सकते हैं. 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह साल मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है. साल की शुरुआत में कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.  हालांकि आगे चलकर परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. परिवार और संतान से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है. इस दौरान आपको सलाह दी जाती है कि बोलचाल में संयम रखें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement