scorecardresearch
 

Guru Margi 2026: मार्गी होने वाले हैं बृहस्पति, मार्च में इन 5 राशि वालों के घर लगेगा धन का अंबार

11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति की मार्गी चाल शुरू हो जाएगी. ज्योतिषविदों के अनुसार, इसका शुभ प्रभाव कई राशियों के भाग्य और धन में वृद्धि के योग बनाएगा. आपके रुके काम पूरे होंगे. किस्मत भरपूर साथ देगी. रिश्तों में सुधार आएगा और परिवार में सुख-समृद्धि व नई खुशियों का आगमन हो सकता है.

Advertisement
X
मार्गी गुरु कुछ राशियों के भाग्य और धन में वृद्धि करने वाला है. (Photo: ITG)
मार्गी गुरु कुछ राशियों के भाग्य और धन में वृद्धि करने वाला है. (Photo: ITG)

Guru Margi 2026: देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने वाली है. 11 मार्च को गुरु मार्गी होने वाले हैं. यानी इस दिन गुरु की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. ज्योतिषविदों का कहना है कि मार्गी गुरु कुछ राशियों के भाग्य प्रतिशत और धन में वृद्धि करने वाला है. जिन लोगों को अब तक लग रहा था कि किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है, उनकी ये शिकायत बहुत जल्द दूर होगी. रिश्ते-नाते बेहतर स्थिति में रहेंगे. परिवार में नई खुशियों दस्तक संभव है. स्वास्थ्य भी संवार पर रहेगा.

मेष राशि
करियर में उन्नति और नए अवसर मिलने की संकेत हैं. कार्यक्षेत्र  में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नौकरी में पदोन्नति होगी. व्यापार में मुनाफा डबल हो सकता है. पुराने निवेश घाटे से फायदे में कन्वर्ट हो सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. दोस्तों, रिश्तेदारों का सहयोग बढ़ेगा.

वृषभ राशि
गुरु के मार्गी होते ही आपको किस्मत का साथ मिलने लगेगा. गुरु की चाल आपकी राशि में धन योग बनाएगी. नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के रास्ते खुलेंगे. संपत्ति से जुड़े मामलों कारगर रहेंगे. पढ़ाई या नई स्किल सीखने में रुचि बढ़ेगी.

कन्या राशि
मार्गी गुरु आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आने वाला है. करियर में बदलाव के नए मौके मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों को लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. विदेश में पढ़ने का ख्वाब देख रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है.

Advertisement

धनु राशि
मार्गी गुरु आपके भाग्य को मजबूत बनाएगा. मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा. नौकरी-व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं दिख रही हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी नई जगह काम करने का सुनहरा अवसर सकता है. संभव है कि ये आपकी ड्रीम जॉब हो. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

मीन राशि
मीन राशि के लिए भी मार्गी गुरु अनुकूल दिख रहा है. नौकरी में उन्नति या व्यापार में फायदा हो सकता है. धन प्राप्ति के योग बनेंगे. कर्ज और खर्च से जुड़ी समस्या दूर होने वाली है. देनदारी का दबाव कम हो सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा. खान-पान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement