scorecardresearch
 

Guru Gochar 2026: गुरु का कर्क राशि में गोचर! शनि की ढैय्या झेल रही इस राशि का अच्छा टाइम आज से शुरू

2 जून को बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस राशि पर शनि की ढैय्या भी चल रही है. चूंकि धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं. इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल सकता है.

Advertisement
X
धनु राशि के लिए बृहस्पति का यह गोचर अष्टम भाव में होगा. (Photo: ITG)
धनु राशि के लिए बृहस्पति का यह गोचर अष्टम भाव में होगा. (Photo: ITG)

2 जून यानी कल देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर विशेष प्रभाव लेकर आएगा. धनु राशि के लिए बृहस्पति का यह गोचर अष्टम भाव में होगा. इस राशि पर शनि की ढैय्या भी चल रही है. चूंकि धनु राशि के स्वामी स्वयं बृहस्पति हैं. इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका असर अपेक्षाकृत अधिक देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर धनु राशि वालों को कैसा लाभ देगा.

करियर
धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर में सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए उत्तम रहेगा. जो लोग नई स्किल, कोर्स या ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल रहेगा. लेखक, शोधकर्ता, शिक्षक या ज्ञान आधारित क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी लग रहा है. हालांकि नौकरी बदलने का फैसला जल्दबाजी में करने से बचना होगा.

आर्थिक
आर्थिक मामलों में धनु राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह है. इस दौरान आपको उधार लेकर निवेश करने या जोखिम भरे आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए. हालांकि व्यापारियों के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है. ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाबी रहेंगे. नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा. रुपया-पैसा सरलता से आपको मिलेगा. कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने की रणनीति सफल रहेंगी.

Advertisement

सेहत
स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी चुनौती नहीं रहेगी. फिर भी अष्टम भाव का प्रभाव मानसिक दबाव और चिंता बढ़ा सकता है. इसलिए धनु राशि वालों को अपनी दिनचर्या संतुलित रखने की जरूरत होगी. अत्यधिक तनाव लेने से बचें और पर्याप्त आराम करें. योग, ध्यान और सकारात्मक सोच आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

निजी जीवन
गुरु गोचर के दौरान धनु राशि वालों को अपने रिश्तों को लेकर विशेष सजग रहने की सलाह दी जा रही है. परिवार, जीवनसाथी और करीबी लोगों के साथ संवाद बनाए रखना जरूरी होगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद या तनाव बढ़ने न दें. यदि किसी रिश्ते में पहले से दूरी या गलतफहमी है तो उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें. धैर्य और समझदारी से रिश्ते मजबूत बने रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement