scorecardresearch
 

Guru Gochar 2026: 12 साल बाद कर्क राशि में गुरु! 2 जून से ये 4 राशि वाले होंगे अमीर

देवगुरु बृहस्पति 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में संचरण करेंगे. बृहस्पति पूरे 12 साल बाद इस राशि में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, गुरु का यह गोचर चार राशियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
X
गुरु 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में संचरण करेंगे. (Photo: ITG)
गुरु 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में संचरण करेंगे. (Photo: ITG)

Guru Gochar 2026: 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, बृहस्पति पूरे 12 साल बाद इस राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके बाद गुरु 31 अक्टूबर तक इसी राशि में संचरण करेंगे. ज्योतिषविद प्रवीण मिश्र के अनुसार, गुरु का यह गोचर चार राशियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद दिखाई दे रहे हैं. कर्क राशि में रहने तक गुरु कुछ राशियों को विशेष लाभ दे सकता है. इन राशियों को भाग्योदय होने वाला है. इनके रुके कार्य अब तेजी से पूरे होंगे और करियर में अचानक तरक्की होगी.

मेष राशि
आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी. जीवन में सुविधाएं बढ़ सकती हैं. धनधान्य के योग हैं. नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है. करियर में मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें. आर्थिक लाभ के साथ-साथ संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. पुराना कर्ज या उधार चुकाने में सफल होंगे.

कर्क राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस बीच अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत रहेगी. इनकम बढ़ाने के कई मौके और स्रोत मिल सकते हैं. मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का समय रहेगा. इस दौरान आपको मान-सम्मान भी बढ़ेगा. रोग-बीमारी, चोट-चपेट से आप बचे रहेंगे. अपने फैसलों पर भरोसा रहेगा. धैर्यपूर्वक फैसले लेंगे.

तुला राशि
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नौकरी में बदलाव का सोच रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. इस समय मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना फायदेमंद रहेगा. इनकम में सुधार के साथ-साथ कुछ अच्छे बदलाव में जीवन में आ सकते हैं. हालांकि अपने स्वभाव में अहंकार को बढ़ने देने से बचना होगा. संतुलित व्यवहार आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

Advertisement

मीन राशि
नौकरी से व्यापार में स्विच करने के बारे में सोच रहे लोगों के लिए समय अच्छा दिखाई दे रहा है. इस दौरान आय बढ़ने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. यह समय तरक्की और आगे बढ़ने के नए मौके लेकर आने वाला है. रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मुद्दे आपके पक्ष में रहने वाले हैं. दोस्तों-रिश्तेदारों का सहयोग-समर्थन रहेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement