Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा एक साथ आते हैं, तो गजकेसरी राजयोग बनता है. यह एक बहुत ही शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है, जो व्यक्ति को सफलता, धन और सम्मान दिला सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को यह योग बनेगा, जब गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में एक साथ होंगे. इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए यह खास लाभकारी साबित हो सकता है.
क्या होता है गजकेसरी राजयोग?
इस योग के नाम में ही इसकी ताकत छिपी है. गज यानी हाथी, जो धन और स्थिरता का प्रतीक है, और केसरी यानी शेर, जो शक्ति और नेतृत्व को दर्शाता है. यह योग बनने से व्यक्ति की बुद्धि, पद और सफलता में वृद्धि होती है. तो आइए जानते हैं कि 26 मार्च को बनने जा रहे गजकेसरी राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग उनकी कुंडली के पहले भाव में बनेगा, जिससे करियर में तरक्की और धन लाभ के अच्छे योग बन सकते हैं. नई कमाई के रास्ते खुल सकते हैं. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह योग 11वें भाव में बनेगा, जो आय और लाभ का स्थान होता है. इस दौरान नए अवसर मिल सकते हैं. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. आपके काम की सराहना होगी और सरकारी या प्रशासनिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. अचानक धन लाभ के भी योग बन सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह योग 10वें भाव में बनेगा, जो करियर से जुड़ा होता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. अपने लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के संकेत हैं, वहीं व्यापार में भी अच्छा फायदा हो सकता है.