scorecardresearch
 

Diwali Puja Muhurat 2026: आज दिवाली पर कितने बजे करें लक्ष्मी पूजा? दिल्ली-मुंबई समेत जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त!

Diwali Puja Muhurat 2026: आज 8 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है. जानिए मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त, प्रदोष काल और दिल्ली, मुंबई, अयोध्या, कानपुर समेत अन्य शहरों में पूजा का सही समय.

Advertisement
X
दिवाली पूजा मुहूर्त (Photo: ITG)
दिवाली पूजा मुहूर्त (Photo: ITG)

Diwali Puja Muhurat 2026: आज यानी 8 नवंबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. घरों में सुबह से ही पर्व की तैयारियां चल रही हैं. कहीं रंगोली बनाई जा रही है, तो कहीं दीपक सजाए जा रहे हैं. दिवाली की शाम का सबसे खास समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी की आराधना से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव बना रहता है. वहीं, गणेश जी की पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होने की कामना की जाती है.

दिवाली पर पूजा का सही समय जानना भी जरूरी होता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा के लिए शाम को शुभ मुहूर्त बन रहा है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने की वजह से पूजा के मुहूर्त में भी कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है. ऐसे में अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, कानपुर, अयोध्या या किसी दूसरे शहर में रहते हैं, तो पूजा शुरू करने से पहले अपने शहर का शुभ समय जरूर जान लें.

दिवाली 2026 आज (Diwali 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल दीपावली का पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है. यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को पड़ता है. पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू हुई है. इसका समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा. 

Advertisement

लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त (Lakshmi Ganesh Puja Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक का समय शुभ रहेगा. पूजा के लिए कुल 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा.

लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक

शहर के अनुसार दिवाली पूजा का शुभ समय (City Wise Diwali Puja Muhurat)

अयोध्या: शाम 5:37 से 7:34 बजे तक
नई दिल्ली: शाम 5:54 से 7:50 बजे तक
नोएडा: शाम 5:54 से 7:49 बजे तक
गुरुग्राम: शाम 5:55 से 7:51 बजे तक
कानपुर: शाम 5:45 से 7:42 बजे तक
मुंबई: शाम 6:27 से 8:27 बजे तक
पुणे: शाम 6:24 से 8:24 बजे तक
चंडीगढ़: शाम 5:52 से 7:46 बजे तक
अहमदाबाद: शाम 6:22 से 8:20 बजे तक
जयपुर: शाम 6:03 से 7:59 बजे तक
कोलकाता: शाम 5:20 से 7:18 बजे तक
चेन्नई: शाम 6:07 से 8:09 बजे तक
बेंगलुरु:  शाम 6:17 से 8:20 बजे तक
हैदराबाद: शाम 6:07 से 8:08 बजे तक

दिवाली पर पूजा के समय घर के मंदिर और पूजा स्थल को साफ रखें. मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियों को चौकी पर स्थापित करके फूल, फल, मिठाई और दीपक अर्पित करें. इसके बाद पूरे परिवार के साथ श्रद्धा और विश्वास से पूजा करें. शहर के अनुसार दिए गए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए पूजन की तैयारी पहले ही पूरी कर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement