Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाता है. उसी तरह बुध गोचर से बनने वाले बुधादित्य योग भी बहुत विशेष माना जाता है. दरअसल, बुध को बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है और जब भी बुध राशि परिवर्तन करते हैं तो जातकों को आशीर्वाद ही प्राप्त होता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय बुध कुंभ राशि में बैठे हुए हैं और 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में चले जाएंगे. 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में जाते ही इनकी युति सूर्य के साथ बनेगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग आर्थिक लाभ और पैसे का कारक माना जाता है. तो आइए जानते हैं कि 11 अप्रैल को बनने जा रहे बुधादित्य योग से किन राशियों को किस्मत चमकेगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है. आमदनी बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. बिजनेस करने वालों को नए मौके मिलेंगे. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है. समाज में आपकी पहचान और लोगों से नए संबंध भी बन सकते हैं. यह समय आपके लिए तरक्की और लाभ देने वाला रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. कामकाज में प्रगति के संकेत हैं. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उन्हें पूरा करने का यह सही समय है. आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है. किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं. जल्दबाजी से बचें.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय काफी फायदेमंद रहने वाला है. आपके जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में जो रुकावटें आ रही थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. कोई नया मौका भी मिल सकता है. नौकरी या बिजनेस में बदलाव करने का सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में है. व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अचानक खर्च बढ़ सकते हैं.