scorecardresearch
 

Budh Rashi Parivartan 2026: आज होगा बुध देवता का गोचर, ये 4 राशियां हो जाएं सावधान

Budh Rashi Parivartan 2026: आज बुध देव का स्वराशि में आना 4 राशियों के लिए एक बड़ा अलर्ट लेकर आ रहा है. मिथुन में जाते ही बुध देव इन जातकों के खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी, ऑफिस पॉलिटिक्स और वैवाहिक जीवन में तनाव का योग बना रहे हैं. आइए जानते हैं कौन सी राशियां हैं.

Advertisement
X
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)
बुध गोचर 2026 (Photo: ITG)

Budh Rashi Parivartan 2026: बुध का गोचर ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही विशेष माना जाता है. जहां बुध का मिथुन राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलेगा, वहीं ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुछ राशियों को इस गोचर के दौरान थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी. बुध के इस गोचर से इन राशियों को वाणी, धन, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आज होने वाले इस गोचर से किन राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी.

वृषभ राशि (Taurus)

बुध का गोचर आपकी राशि से द्वितीय (धन व वाणी) भाव में होगा. हालांकि यह बुध की मित्र राशि है, फिर भी कुछ मामलों में आपको सचेत रहना होगा. आपकी वाणी में थोड़ी कड़वाहट या स्पष्टवादिता बढ़ सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों या सहकर्मियों के साथ गलतफहमी होने की आशंका है. बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से नुकसान हो सकता है. इस दौरान किसी को उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बुध आपकी राशि से अष्टम (गुप्त रोग, आयु व संकट) भाव में गोचर करेंगे. कार्यक्षेत्र में अचानक कोई रुकावट आ सकती है. आपके विरोधी इस समय सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए ऑफिस की राजनीति से दूर रहें. सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है, विशेषकर त्वचा या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. धन के मामले में कोई भी बड़ा जोखिम न लें.

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

बुध का गोचर आपकी राशि से सप्तम (विवाह व साझेदारी) भाव में होने जा रहा है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें, अन्यथा रिश्ते में तनाव आ सकता है. यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें. कोई भी नया एग्रीमेंट साइन करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ लें.

मीन राशि (Pisces)

बुध देव आपकी राशि से चतुर्थ (सुख, माता व वाहन) भाव में गोचर करने जा रहे हैं. घरेलू सुख-सुविधाओं में कुछ कमी महसूस हो सकती है. माता जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखें. ऑफिस के काम का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement