scorecardresearch
 

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा टाइम, बनेगी ग्रहों की विशेष चाल

Buddha Purnima 2026: 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा है. उस दिन बन रहे बुधादित्य राजयोग और ग्रहों की खास स्थिति से जानें कि किन 4 राशियों को करियर, धन और सफलता में बड़ा फायदा मिल सकता है.

Advertisement
X
बुद्ध पूर्णिमा लकी राशियां (Photo: ITG)
बुद्ध पूर्णिमा लकी राशियां (Photo: ITG)

Buddha Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस बार 1 मई 2026 को मनाई जाएगी. यह दिन धार्मिक रूप से बहुत खास माना जाता है. हिंदू परंपरा में लोग इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जबकि बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान गौतम बुद्ध को याद करते हैं. इस साल ग्रहों की स्थिति भी इस पर्व को और खास बना रही है.

ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है, जो कई लोगों के लिए शुभ फल देने वाला माना जाता है. वहीं मीन राशि में मंगल और शनि एक साथ हैं, जिसका प्रभाव भी अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलेगा. इन ग्रहों के कारण कुछ राशियों के लिए अच्छे मौके बन सकते हैं.

मेष राशि

इस दौरान मेष राशि के लोगों की कुंडली में यह योग मजबूत स्थिति में होगा, उन्हें करियर और नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं और परिवार का सहयोग भी मिलेगा. आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है और पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं.

वृषभ राशि

धन और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में भी यह समय बेहतर रह सकता है. कुछ लोगों की आय बढ़ सकती है और निवेश से फायदा होने की संभावना है. जो लोग पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है.

Advertisement

मिथुन राशि

मंगल और शनि की युति से मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. इस समय लिए गए फैसले आगे चलकर लाभ दे सकते हैं. साथ ही खर्चों पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी, जिससे बचत बढ़ सकती है.

मीन राशि

ग्रहों की स्थिति अनुकूल है, फिर भी मीन राशि वालों को कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला सोच-समझकर ही लेना चाहिए. बुद्ध पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी शुभ माना जाता है, जिससे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement