राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के माहौल का हवाला देते हुए बीजेपी पर करारा हमला बोला है. गहलोत ने कहा, ऐसा खतरनाक माहौल मैंने जिंदगी में पहले कभी नहीं देखा, अगर हालात अभी नहीं संभला तो पूरा देश भुगतेगा. बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए गहलोत ने कहा कि अगर अभी इंदिरा गांधी होतीं तो बीजेपी पर बैन लगा देती.