जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की 9 साल की छात्रा अमायरा की मौत के मामले में उसके माता-पिता ने नए सवाल उठाए हैं. परिवार का कहना है कि अमायरा को ऊंचाई से बेहद डर लगता था, ऐसे में वह चौथी मंजिल से कैसे कूद सकती है. बच्ची के माता-पिता ने क्लासरूम के CCTV फुटेज का हवाला देते हुए टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि क्लास में बुलिंग के खिलाफ लगातार अमायरा मदद मांगती रही लेकिन शिक्षकों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. परिवार का दावा है कि स्कूल प्रशासन ने समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जिस वजह से उनकी बेटी को जान गंवानी पड़ी.